आत्महत्या के लिए उकसाने वाली वार्डन होगी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

hostel_file1बिलासपुर— साल भर पहले बिलासा गर्ल्स पीजी कॉलेज हॉस्टल में बीकाम की छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या को उकसाने के आरोप में पुलिस ने जांच के बाद दोषी वार्डन के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। उच्च अधिकारियो से हरी झण्डी मिलने के बाद दोषी वार्डन को हिरासत में लिया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                पुलिस के अनुसार लोरमी निवासी अंजली टंडन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीकाम फर्स्ट ईयर की छात्रा थी।16 नबम्बर 2015 में कमरा नंबर 5 फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। कमरे में अंजली समेत 5 छात्राएं भी थीं। घटना के दौरान अंजली की रूम मेट वार्डन के रूम में टीवी देखने गयी थी। सूनसान स्थित को भांपने के बाद अंजली ने फांसी लगा ली। आत्महत्या के पहले उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा था।

                पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में अंजली ने बताया है कि हॉस्टल में किसी भी कारणों के लिए वार्डन उसी को प्रताडित करती है। वार्डन के व्यवहार से वह काफी परेशान है। मै हॉस्टल में नही रहना चाहती हूं। लेकिन परिजन नही मान रहे हैं। इसलिए  हॉस्टल वार्डन आरएस लूका से परेशान होकर आत्म हत्या कर रही है।

                   साल भर पहले आत्महत्या की खबर के बाद छात्रों ने जमकर हंगामा किया था। कांग्रेस नेताओं ने भी प्रदर्शन किया था। मामले में सरकार ने भी जांच टीम का गठन किया था। पुलिस ने सुसाइड नोट को हस्त मिलान के लिए रायपुर स्थित रायपुर भेजा था। रायपुर से रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आज मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप वार्डन आरएस लूका पर लगाया है। धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियोू से हरी झण्डी मिलने के बाद लूका को गिरफ्तार करने की बात पुलिस कह रही है।

close