मानव सभ्यता के संदेश वाहक बाबा घासीदास-रमन

Shri Mi
4 Min Read

dec_16_bggलालपुर मंदिर परिसर में बनेगा मंच और मिनी स्टेडियम
मुख्यमंत्रों बोले पिछले 17 साल से आ रहा हूँ लालपुर 
मुंगेली(लालपुर)।रविवार को मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह मुंगेली जिले के विकासखण्ड लोरमी के ग्राम लालपुर में गुुरूघासीदास जयंती समारोह मे शामिल हुए।मुख्यमंत्री ने कहा कि मनखे-मनखे एक समान और ऊंच-नीच के भेद भाव मिटाने के लिए बाबा गुरूघासीदास ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनका संदेश आज भी प्रासंगिक है। छोटे-छोटे पंथी गीतों में बड़े-बड़े संदेश मिलता है,जो पोथी पुराणों में भी नहीं मिलता।बाबा गुरुघासीदास मानव सभ्यता के संदेश वह थे।इस अवसर पर उन्होंने लालपुर गुरूघासीदास मंदिर परिसर में विशाल मंच एवं मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                              मुख्यमंत्री डाॅ. सिंह ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि गिरौधपुरी धाम देश दुनिया में पावन स्थल के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने कार्यकाल में ही गिरौधपुरी में विशाल जैतखंभ का निर्माण कराया गया तथा छाता पहाड़ को विकसित किया गया है।गुरूघासीदास जयंती छत्तीसगढ़ में ही नहीं बल्कि देश भर में मनाते है।सच्चे मन से गिरौधपुरी जाने पर मनोकामना पूर्ण होती है।उन्होंने कहा कि संतोें की वाणी देश दुनिया और सर्वसमाज के लिए होती है। सूरज की रोशनी एक घर में ही नहीं बल्कि सभी घरों में पहुंचती है।

                                               dec_16_bgg1गुरूघासीदास ने मानव के लिए ही नहीं मूक पशुओं की भी चिंता की। उनके कृपा से समाज संगठित और शिक्षित होकर समृद्ध बना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के जनता, जनप्रतिनिधियों और सतनामी कल्याण समिति के द्वारा हर साल यहां आने के लिए आमंत्रण मिलता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं विगत 17 साल से लालपुर आ रहा हूं। डाॅ. सिंह ने कहा कि 18 दिसम्बर को एैच्छिक अवकाश करने की अफवाह पर ध्यान न दें, उक्त तिथि को हर साल पूर्ण सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री ने मनखे-मनखे एक बरोबर साप्ताहिक पत्रिका एवं चलो गिरौधपुरी कैसेट का विमोचन भी किया। कार्यक्रम के पहले मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

                                                 सांसद लखनलाल साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा गुरूघासीदास ने जाति-पांति एवं लिंग भेद के विरूद्ध आवाज बुलंद किया। उनके बताये हुए मार्ग पर चलकर समाज आगे बढ़ सकता है। उन्होने कहा कि शासन द्वारा अनेक योजनायें संचालित की जा रही है। जिसका अधिक से अधिक लाभ उठाये ताकि समाज सशक्त बन सके। संसदीय सचिव श्री तोखन साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह हर साल ग्राम लालपुर आते है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ संत और ऋषिमुनियों की धरती है।

                                             इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद अभिषेक सिंह, जिला पंचायत सदस्य भास्कर, लोरमी जनपद पंचायत अध्यक्ष वर्षा सिंह ठाकुर, नगर पालिका मुंगेली के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, पूर्व विधायक चोवादास खाण्डेकर, कोमल गिरी गोस्वामी, संभागायुक्त निहारिका बारिक, पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर किरण कौशल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी फरिहा आलम सिद्दिक उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close