जैविक खेती और गौवंश संरक्षण में सीधा सम्बध..भाजपा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
20161218_145359बिलासपुर—भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले जिले के किसानों को प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण का आयोजन भाजपा कार्यालय मे किया गया। कार्यक्रम में प्राकृतिक कृषि के लाभ के बारे में जानकारी दी गयी। प्राकृतिक खेती के टिप्स दिये गए। जैविक खेती से जहरविहीन और पौष्टिक भोज्य पदार्थो मिलेगा और कृषि कार्य में सीमित श्रमिकों में अधिक से अधिक उत्पादन होगा।
                         भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने बताया कि भूमि की उर्वरा शक्ति लगातार कम हो रही है। उर्वरा शक्ति को जैविक खेती से फिर से लाया जा सकता है। देश और समाज के विकास में किसानों का बड़ा योगदान है। समुचित पद्धति के अभाव में कृषि हाईब्रीड बीजों पर निर्भर हो गया। रासायनिक खाद और दवा डालकर कृषि लागत में वृद्धि हो रही है। लेकिन जमीन बंजर हो रहे हैं। जिसका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।
                                                  महापौर किशोर राय ने कहा कि आज के परिवेश में गौवंश के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता है। जो निश्चित रूप किसानों के लिए हितकर साबित होगा। भूमि उपजाऊ, सिचाई अंतराल में वृद्धि होती है। जैविक खेती की विधि रासायनिक खेती की विधि की तुलना में बराबर या अधिक उत्पादन वाली है। जैविक खेती से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ती है..जाहिर सी बात है उत्पादन में भी फायदेमंद है।

आर्ट आॅफ लिविंग छ.ग. कृषि प्रभारी यश मिश्रा ने  किसानों को बताया कि जैविक खेती और मानव स्वास्थ्य का गहरा सम्बन्ध है। इस पद्धति से खेती करने में शरीर तुलनात्मक रूप से अधिक स्वास्थ्य रहता है औसत आयु भी बढती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष डाॅ.सुनील जायसवाल, रामनारायण भारद्वाज समेत जिले के किसान उपस्थित थे।

close