अब- कब होंगे पांच सौ के दर्शन..लोगों में गुस्सा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

3/31/2001 4:35 PMबिलासपुर–नोटबंदी के 42 दिन बाद भी आम लोगों को पांच सौ नोट के दर्शन नहीं हुए हैं। प्रशासन का दावा है कि सभी एटीएम में पाच सौ के नोट भर दिय गए हैं। लेकिन आम लोगों को अभी तक पांच सौ का नोट नहीं मिला है। एटीएम से केवल सौ या दो हजार का नोट ही निकल रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  नोटबंदी अभियान के 42 दिन बाद भी एटीएम और बैंक के सामने की लम्बी लाइन खत्म नहीं हो रही है। लोग अभी भी नोट के लिए भटक रहे हैं। कमोबेश सभी एटीएम से  2000 का नोट ही निकल रहा है। पांच सौ का नोट नहीं मिलने से लोगों में भारी नाराजगी है।

                                                    शहर में नया नोट आया भी है या नहींं लोगों में इसे लेकर जमकर चर्चा है। क्योंकि अभी तक आम लोगों के हाथ तक पांच सौ का नोट नहीं पहुंचा है। इसके कारण लोगों में आक्रोश भी है। एसबीआई अधिकारियों की माने तो दिसम्बर के दूसरे सप्ताह में रिजर्व बैंक से शहर के बैंको को 240 करोड़ के 500 के नए नोट मिले हैं। नोटों को शहर के विभिन्न एटीएम में डाला जाएगा। एटीएम के सामने अपनी बारी का इंतजार कर रहे कुछ लोगों ने बताया कि बैंक के सभी दावे झूठे हैं। हम लोग नोटबंदी अभियान के बाद गाहे बगाहे कई बार बैंक का चक्कर काटा। रूपए भी मिले लेकिन अभी तक हम में से किसी को पांच सौ का नोट नहीं मिला है। एटीएम से केवल दो हजार के ही नोट निकल रहे हैं। जिसके चलते हमें खरीद फरोख्त में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

                                  बहरहाल अभी तक बैंक अधिकारियों के सभी दावे झूठे साबित हुए हैं। 500 के साथ ही अब एटीएम से 100 रूपए के नोट भी नदारद हैं। आमलोगों में सबसे बड़ी परेशानी बार-बार 2000 रूपए के नोट निकालने को लेकर है। सामान खरीदने के बाद जब हम 2 हजार का नोट दुकानदार को देते हैं तो वह सामान या तो रखवा लेता है या फिर नोट जमा करने के लिए कहता है।

 

close