गोवर्धन तो भोला-भाला आदिवासी विधायक है…धरम लाल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

dharam_laal_kaushukबिलासपुर—भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी को भोलाभाला और उनकी हरकतों को कुछ ज्यादा ही तूल देने की बात मीडिया को कहा है। धरम ने कहा कि गोवर्धन भोला भाला आदिवासी विधायक है। महिला को रेस्ट हाउस में बुलाने का अर्थ यह नहीं है कि महिला के साथ दुर्भाव करना था। बल्कि लोगों ने मामले को कुछ नया ही मोड़ दे दिया है

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         संसदीय सचिव गोवर्धन मांछी का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बचाव किया है। धरमलाल ने आज बिलासपुर के पत्रकारों से बताया कि गोवर्धन की भावना गलत नहीं थी। जैसा कि लिखा और पढ़ा जा रहा है। मालूम हो कि एनजीओ संचालिका ने बीजेपी विधायक और संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी पर आरोप लगाया है कि उन्होने रेस्ट हाउस बुलाया और आपत्तीजनक बातें करनी शुरू कर दी। महिला के अनुसार संसदीय सचिव ने दो अर्थी संवाद के अलावा गलत इशारे भी किये। मामले सामने आने पर आज यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के नेताओं ने रायपुर में गोवर्धन मांझी के बंगले पर जमकर उत्पात मचाया।

                 कांग्रेस नेताओं ने बंगले के सामने लगे गोवर्धन मांझी के नेट प्लेट को तोड़ दिया। आक्रोशित नेताओं ने नेम प्लेट के टुकड़े को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए संसदीय सचिव के बंगले का दीवार फांदकर बंगले में घुसने का असफल प्रयास किया।

                     हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने दीवार फांदने वालों की धरपकड़ की। इस दौरान पुलिस को काफी पसीना बहाना प़ड़ा है। पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को बड़ी मुश्किल से लोगों को बंगले से खदेड़ा।

                       एनजीओ संचालिका गरियाबंद में काम कर रही है। संचालिका ने आरोप लगाया है कि गोवर्धन मांझी ने उसे गेस्ट हाउस बुलाकर अश्लील बात करने लगे। गोवर्धन मांझी से प्रताड़ित महिला ने पीएमओ को पत्र लिखकर शिकायत की है। पीड़िता की शिकायत के बाद पीएमओ ने मामले में मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगा है।

                     पत्रकारों से आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मामले को कुछ ज्यादा ही तूल दिया जा रहा है। गोवर्धन मांझी भोलाभाला आदिवासी विधायक है। उसकी भावना ऐसी नहीं थी जैसा कि बताया जा रहा है। कार्रवाई के सवाल पर धरमलाल कौशिक ने कुछ जवाब नहीं दिया है।

कार्यवाही के सवाल पर बचाव करते हुए कहा– पार्टी विचार कर रही है..

close