बिलासपुर— जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने आज शाम लोगों के बीच पहुंचकर नोटबंदी अभियान के खिलाफ 30 दिसम्बर को कांग्रेस के प्रदेश व्यापी आंदोलन के लिए समर्थन मांगा। कांग्रेस नेताओं ने लोगों को बताया कि नोटबंदी से उत्पन्न अव्यवस्था से आम जनजीवन त्राहि त्राहि कर रहा है। ऊपर से सरकार रोज नए-नए नियम थोप रही है। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने आज तीस दिसम्बर को नोटबंदी के खिलाफ प्रदेश व्यापी बंद के समर्थन में व्यापारी संगठनों से सहयोग मांगा। कांग्रेस नेताओं ने व्यवसायियो से 30 दिसम्बर को प्रदेश के साथ ही बिलासपुर बंद को समर्थन देने के लिए कहा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर,निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजिरुद्दीन, पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय, पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपायी,वरिष्ण कांग्रेस नेता शिवा मिश्रा, रविन्द्र सिंह, जसवीर गुम्बर, ऋषि पाण्डेय, ब्लाक अध्यक्ष शशि देवांगन,महेन्द्र बोलर समेत एक दर्जन से अधिक कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रताप चौक, सदर बाज़ार व्यापारियों से देश हित में आंदोलन को सफल बनाने को कहा।