युवक कांग्रेसियों ने दी उग्र प्रदर्शन की चेतावनी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

CIMSJPGबिलासपुर—सिम्स अव्यवस्था के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय युवक कांग्रेस नेताओं डीन का घेराव किया। सिम्स व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने 10 बिन्दुओ वाला सुझाव दिया। मांग पूरी नहीं होने पर युवा कांग्रेसियों ने उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

                                  भारतीय राष्ट्रीय युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव जावेद मेमन ने सहयोगियो के साथ सिम्स के डीन का घेराव किया। सिम्स में फैली अव्यवस्था को जल्द से जल्द दूरूस्त करने को कहा। युवा कांग्रेसियों ने कहा कि सिम्स की व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गयी है। पार्किग व्यवस्था नहीं होने से मरीजो के परिजनों के साथ ही स्टाफ को भी परेशानी हो रही है।

       युवा कांग्रेसियों ने कहा कि व्यवस्था ठीक ठाक नहीं होने के बाद भी ओपीडी शुल्क में बढ़ोत्तरी कर दी गयी है। जिसका असर गरीब परिवार के मरीजों पर पड़ रहा है। युवक कांग्रेसियों ने डीन को दस सूत्रीय मांग पेश करते हुए कहा कि द्वितीय और चतुर्थ श्रेणी कर्माचारियो को भर्ती रदद की जाए। कांग्रेसियों ने कहा कि सिम्स के डॉक्टर निजी अस्पतालों में प्रेक्टिकल कर रहे हैं। इस पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाए।

                     कांग्रेस नेताओं ने पंजीयन शुल्क में कमी करने को कहा। रेडियोलाजी विभाग में डॉक्टरो की कमी को दूर करने अलावा दवाओ का इंतजाम , वार्ड ब्याय और सिक्यूरिटी गार्ड के द्वारा मरीजो के परिजनो से अवैध वसूली पर लगाम लगाने को कहा। कांग्रेसियों ने डीन को बताया कि मरीजो को दिए जाने वाले पोषण आहार की गुणवक्ता में सुधार किया जाए। बर्न यूनिट में मरीजो का उचित देखभाल और अवस्थवस्था को दूर किया जाए। सिम्स से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट को नष्ट करने जैसी अनेक मांगों को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने डीन के सामने रखा।

                                  सिम्स डीन विष्णु दत ने आश्वासन दिया कि जो सिम्स प्रबंधन से संभव होगा उस पर अमल किया जाएगा। शासन स्तर के मैटर को जिम्मेदार लोगों के पास भेजा जाएगा। छत्तीसगढ़ युवक कांगेस प्रदेश सचिव जावेद मेमन ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर यह मांग नही हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

close