हिन्दी निबंधकार का रेल मंत्रालय करेगा सम्मान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर— रेल मंत्रालय ने सरकारी काम काज में हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए अभिनव निर्णय लिया है। बिलासपुर जोन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिन कर्मचारियों ने एक अक्टूबर को रेलवे में तीन महीने की सर्विस को पूरा कर लिया है वे प्रतियोगिता में शामिल होंगे। निबंध सीमित शब्दों में दिए गए दो विषयों में से किसी एक पर लिखना होगा। सर्वश्रेष्ठ निबंध लिखने वाले को सम्मानित भी किया जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                             बिलासपुर जोन से मिली जानकारी के अनुसार रेल प्रशासन ने काम काज में हिन्दी को बढ़ावा दिए जाने को लेकर निबंध प्रतियोगिता करवाने का फैसला किया है। एक अक्टूबर को रेलवे में तीन महीने की सर्विस पूरा कर चुके कर्मचारी ही प्रतियोगिता में शामिल होंगे। निबंध दिए गए दो विषयों में से किसी एक विषय पर केवल 2500 शब्दों में लिखना होगा।

                                             जोन कार्यालय जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार प्रतियोगी को दो विषय दिए जाएंगे। जिनमें से पहला विषय होगा संरक्षित एवं सुरक्षित रेल या़त्रा मुहैया कराने में रेल कर्मियों की भूमिका। निबंध का दूसरा विषय आधुनिकीेकरण-भारतीय रेल के बदलते आयाम है। इन दोनो विषयों में से किसी एक विषय पर निबंध का प्रतियोगी को चयन करना होगा।

                       मिली जानकारी के अनुसार रेलवे अधिकारी, कर्मचारी को एक बार में केवल एक ही निबंध भेजने की अनुमति हैं। रेल मंत्री हिंदी निबंध प्रतियोगिता पुरस्कार योजना के तहत हिंदी में लिखित सर्वश्रेष्ठ प्रथम दो विजेतओं को प्रथम पुरस्कार 6000/रू  दिए जाएंगे। द्वितीय पुरस्कार -4000 रूपए का होगा

                                             प्रतियोगी चुने गए किसी एक विषय पर अपना निबंध रेल मंत्री हिंदी निबंध प्रतियोगिता पुरस्कार वर्ष 2016-17 को 27 जनवरी, 2017 तक उप निदेशक, राजभाषा, रेलवे बोर्ड नईदिल्ली को भेज सकते हैं।

दुर्ग रायगढ़ का अंतिम फेरा

                     समीक्षा के बाद रेल प्रशासन दुर्ग-रायगढ सुपर स्पेशल ट्रेन को शनिवार 24 दिसम्बर के बाद बंद कर देगा। सुपर स्पेशल ट्रेन गुरूवार को छोडतकर प्रति दिन दुर्ग से रायगढ़ चलती है। रेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल ट्रेन की बर्थ आँक्यूपेन्सी की समीक्षा के बंद करने का फैसला किया है। दुर्ग रायगढ़ दुर्ग ट्रेन की आँक्यूपेन्सी काफी कम पाई गयी है। इसके चलते गाडी को 24 दिसम्बर शनिवार को अंतिम फेरे के बाद बंद कर दिया जाएगा।

close