अमर ने पटवा के निधन को बताया अपूरणीय क्षति

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
patwaबिलासपुर— नगरीय निकाय मंत्री ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुन्दरलाल पटवा के निधन पर संवेदना जाहिर की है। अमर अग्रवाल ने अपनी संवेदना में कहा है कि सुंदरलाल पटवा के निधन से भारतीय राजनीति में खालीपन महसूस कर रहा हूं।
            छत्तीसगढ़ के निकाय मंत्री ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं गिनती होती है।अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के निधन पर उन्हें गहरा दुःख हुआ है। जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी को वटवृक्ष के रूप में स्थापित करने में स्वर्गीय  सुंदरलाल पटवा का महत्वपूर्ण योगदान है।
                            अमर अग्रवाल ने पटवा के निधन पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि वे प्रखर वक्ता के साथ चिंतक भी दे। मध्यप्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होने विकास का कार्य किया। सांसद और केन्द्रीय मंत्री के रूप में जनता के हितों को हमेशा ध्यान दिया। स्वर्गीय पटवा सदैव गरीबों के हितसंवर्धन के लिए काम करते हुए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया। उन्होने विकास की नई इबारत गढ़ी।
     पटवा के निधन से भारतीय जनता पार्टी में उनकी कमी सदैव खलेगी। वह एक अच्छे राजनेता के साथ अच्छे इंसान थे। आज प्रदेश ने गरीबों में लोकप्रिय राजनेता खो दिया है। उसका गम हम सबकों सदैव रहेगा। अग्रवाल पटवा को भावभीनी श्रद्धाजंली अर्पित की।
स्वच्छ राजनीति के पर्याय
आरडीए अध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने सुंदर लाल पटवा के निधन को प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है। उन्होंने बताया कि पटवा ने अपना पूरा जीवन जनहित और विकास कार्यों को समर्पित कर दिया। जनता पार्टी की सरकार के दौरान 1980 और 1990 में भाजपा सरकार में दो बार अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने। मप्र के विकास के लिए आजीवन प्रयासरत रहने वाले पटवा जी स्वच्छ राजनीति के पर्याय थे। उनको भुलाया नहीं जा सकेगा ।

 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close