समस्याओं से भटकाने सरकार का नोटबंदी अभियान–राजेन्द्र

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

IMG-20161229-WA0005 बिलासपुर— जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने पेन्ड्रा में आमजन और कार्यकर्ताओं से छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। रोड शो कार्यक्रम के दौरान राजेन्द्र शुक्ला ने व्यापारी,दुकानदार और किसान मजदूरों से 30 दिसम्बर को बाजार बंद करने की अपील की है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आमसभा को भी संबोधित किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      जिला कांग्रेस राजेन्द्र शुक्ला ने 28 दिसम्बर को पेंड्रा नगर पंचायत का भ्रमण कर आम जनता से नोटबंदी के खिलाफ बिलासपुर बंद को सफल बनाने की अपील की। व्यापारियों,दुकानदारों किसान और मजदूरों से मिलकर नोटबंदी से आम जन जीवन को होने वाले परेशानियों की जानकारी ली। शुक्ला ने गणमान्य और आम लोंगों से डोर टू डोर मिलकर बंद को सफल बनाने का आह्वान किया।

                                     इसके पहले राजेन्द्र शुक्ला ने कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कांग्रेस की 132 वीं स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होने कहा कि कांग्रेस देश की एक मात्र पार्टी है जिसने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। आजादी के बाद भी कांग्रेस नेताओं ने देशहित में  अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। आजादी के बाद पंडित नेहरू ने स्वतंत्र भारत के विकास की बुनियाद रखी। लालबहादुर शास्त्री ने किसान से लेकर जवानों में स्वाभिमान को परवान पर चढ़ाया। इंदिरा गांधी के योगदान को देश कभी भूल नहीं सकता है। परमाणु विस्फोट कर भारत को महाशक्ति की IMG-20161229-WA0006अग्रिम पंक्तियों में स्थापित किया। संजय गांधी के प्रयासों से आटोमोबाल्स में क्रांति आयी। राजीव गांधी का देश के आधुनिकीरण में अहम् योगदान है। आज का कम्प्यूटर भारत राजीव गांधी की ही देन है।

              कार्यकर्ताओं को राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि इस समय देश आर्थिक आपातकाल के दौर से गुजर रहा है। भाजपा सरकार सोची समझी रणनीति के तहत समस्याओं से ध्यान भटकाने नोटबंदी अभियान चला रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य पूंजीपतियों और उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाना है।

                                      राजेन्द्र ने कहा कि 30 दिसम्बर को पीसीसी के निर्देश पर नोटबंदी के खिलाफ प्रदेश बंद किया जाएगा।  प्रदेश बंद को सफल बनाने सर्ववर्ग से सहयोग की जरूरत है। उन्होने कहा कि नोटबंदी के बाद आम जनता में भयंकर आक्रोश है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि आम जनता को बताए कि नोटबंदी से भविष्य में भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्या दुष्परिणाम पड़ने वाला है। राजेन्द्र कहा कि नोटबंदी के बाद देश में बेरोजगारों की लाइन बढ़ गयी है। उद्योग धंधों में छटनी की जा रही है। कैशलेस अभियान के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है। यह जानते हुए भी दुनिया के विकसित देशों ने भी आज तक शत प्रतिशत कैशलेस नहीं अपनाया है।

भ्रमण कर मांगा समर्थन

                    राजेन्द्र शुक्ला ने किसान मोर्चा,युवा कार्यकर्ताओं,महिला प्रकोष्ठ के साथ पेन्ड्रा का भ्रमण किया। व्यापारियों,दिहाड़ी मजदूरों,सब्जी और फुटकर व्यापारियों से मिलकर बंद को सफल बनाने को कहा। लोगों से मिलकर राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि देश नाजुक दौर से गुजर रहा है। यदि जनता ने आज साथ नहीं दिया तो इसका भुगतान पीढियों को भुगतना पड़ेगा। तानाशाही ने देश को हिलाकर रख दिया है। लोकतंत्र खतरे में है। केन्द्र सरकार ने मात्र कुछ प्रतिशत बेइमानों को पकड़ने के नाम पर पूरे देश को अघोषित रूप से बेइमान बना दिया है।

                       स्थानपान दिवस कार्यक्रम और भ्रमण अभियान के दौरान राजेंद्र शुक्ला के साथ नगर निगम बिलासपुर नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरुद्दीनपार्षद श्री पंचराम सूर्यवंशी ,प्रदेश किसान कांग्रेस महामंत्री सरदार इक़बाल सिहं, जिला महामन्त्री नारायण शर्मा, शंकर पटेल,शादिक खान ,मरवाही ब्लॉक अध्यक्ष मनोज गुप्ता ,पेंड्रा ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास ,पेंड्रा शहर  अध्यक्ष जयदत्त तिवारी , मिडिया प्रभारी पुष्पराज ठाकुर,जिला पंचायत सदस्य कौशल्या ओटावी ,किसान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विशाल वैश्य , किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मरवाही  भानु ओटावी ,किसान कांग्रेस कोटमी ब्लॉक अध्यक्ष  अमन शर्मा , गुलाब सिंह ,राकेश शर्मा , पेंड्रा नगर पंचायत वार्ड पार्षद  श्वेता मिश्रा, सुशिला शर्मा , मदन सोनी ,डॉ भानु , पार्षद जित्तु मिश्रा ,प्रवेश शर्मा , करमचंद, शारदा चरण पंचारी , कोटमी संजू गुप्ता ,बादल गुप्ता,सोनू गुप्ता ,संतोष पुरी ,दीपक त्रिपाठी ,विष्णु धनकर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

close