नोटबंदी के बीच खिला कमल…पंजा को मिली हार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
bjp kamalबिलासपुर—- भाजपा नेताओं ने निकाय मंत्री अमर अग्रवाल को  सारंगढ़ निकाय चुनाव में जीत की अहम भूमिका निभाने को लेकर बधाई दी है।भाजपा नेताओं ने बताया कि सारंगढ़ स्थानीय निकाय में कांग्रेस हमेशा से दबदबा रहा है। संगठन ने सारंगढ़ की जिम्मेदारी मंत्री अमर अग्रवाल को सौपी थी। अग्रवाल ने चुनौतियों का ना केवल स्वीकार किया बल्कि राजनैतिक दक्षता का परिचय देते हुए सारंगढ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल को जिताया भी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष को अमर की बधाई
                  भाजपा नेता बेनी गुप्ता रजनीश सिंह, ने बताया कि अमर के मार्गदर्शन में सारंगढ़ निकाय चुनाव में भाजपा पार्षदों ने बहुमत के साथ जीत हासिल किया है।  अमर अग्रवाल की रणनीति के सामने कांग्रेस की राजनीति बौनी साबित हुई है।
                                       जिला भाजपा नेताओं ने बताया कि अमर अग्रवाल ने नव निर्वाचित अमित अग्रवाल और भाजपा पार्षदों को शुभकामनायें देते हुये कहा कि विजय का श्रेय केवल भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और मतदाताओं को जाता है।  अग्रवाल ने कहा कि सारंगढ परिषद क्षेत्र का विकास तेजी से होगा।
चरोदा में खिला कमल
                  प्रेस नोट जारी कर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बेनी गुप्ता ने भिलाई-चरोदा और सारंगढ़ में जीत के लिए मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  धरमलाल कौशिक,नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक शिवरतन शर्मा और गृहनिर्माण मंडल के चैयरमैन भूपेन्द्र सवन्नी को कुशल चुनाव संचालन के लिये जिला भाजपा की तरफ बधाई दी है।
                    भाजपा नेताओं ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव में नोटबंदी के बीच भाजपा की जीत ऐतिहासिक है। जीत से जाहिर हो गया है कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभियान को प्रदेश की जनता ने व्यापक समर्थन किया है। मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह के 13 साल के योजनाओं पर भी जनता ने मुॅहर लगाया है। भाजपा कार्यालय में सभी नेताओं ने जीत की खुशी जाहिर करते हुए कार्यकर्ताओं का मुॅह मीठा कराया।
close