नोटबंदी से सरकार को क्या हासिल हुआ-सत्यनारायण

BHASKAR MISHRA
IMG20170102155203बिलासपुर–नोटबंदी के बाद देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गयी है। उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री इन्क्यानवे दिन राहत की घोषणा करेंगे। गरीब,किसान,मजदूर,आम  जनता और व्यापारियों को राहत मिलेगी। लेकिन प्रधानमंत्री ने ऐसा कुछ नहीं किया। राहत के लिए जो भी घोषणाएं हुई सब  कांग्रेस सरकार के समय की है। यह बातें पत्रकारों से कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा ने पत्रकारों से कही। सत्यनारायण ने कहा कि नोटबंदी बिना किसी उद्देश्य के किया गया। नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस के प्रदेश व्यापी बंद आंदोलन में शामिल नेताओं को घर से उठा लिया गया। बावजूद इसके आंदोलन सफल रहा।

                           पूर्व शिक्षा मंत्री  सत्यनारायण शर्मा पत्रकारों से बताया कि अब तक समझ में नहीं आया कि नोटबंदी का कारण क्या था। इससे किसकों फायदा हुआ। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री को देश की जनता को देनी चाहिए। सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमत्री से जानना चाहता हूं कि कालेधन के नाम पर आम जनता को क्यों छला गया। प्रधानमंत्री को बताना होगा कि नोटबंदी के बाद सरकार के खजाने में कितना कालाधन आया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                       सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि आरबीआई गवर्नर का कहना है कि नोटबंदी के बाद महंगाई बढ़ेगी। समझ में नहीं आ रहा है कि सिर्फ महंगाई बढ़ाने के लिए ही नोटबंदी की गयी। दुनिया जानती है कि नोटबंदी के महंगाई बढ़ती है…भारत में भी ऐसा दो बार हो चुका है। शर्मा ने कहा कि संविधान ने देश की जनता को आर्थिक आजादी दी है। लेकिन प्रधानमंत्री ने किस अधिकार के तहत आर्थिक आजादी को छीना है।देश की जनता आज अपना ही पैसा बैंक से निकाल पा रही है। व्यापार पूरी तरह से चौपट हो गया है। बेरोजगारों की संख्या बढ़ गयी है।
                                प्रदेश बंद के सवाल पर सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि बंद करने का हमारा मौलिक अधिकार है। बंद के दौरान सरकार कि जिम्मेदारी होती है कि कानून व्यवस्था बनी रहे। लेकिन यहां तो सरकार के इशारे पर पुलिस और प्रशासन ने नेताओं को घर से निकलते ही हिरासत में ले लिया। यह जानते हुए भी कि बंद को सभी वर्ग का समर्थन था। बावजूद इसके पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को जबरदस्ती पकड़कर जेल भेजा दिया। सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि 6 और 7 जनवरी को कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे।
                         चरोदा और सारंगढ़ चुनाव में कांग्रेस की हार पर सत्यनारायण ने कहा कि सरकार ने धनबल,बाहुबल और फर्जी मतदान से चुनाव जीता है। शर्मा ने कहा कि सरकार ने सोची समझी रणनीति के तहत निकाय चुनाव फुटकर में कराया।
                             एक अन्य सवाल पर सत्यनारायण ने कहा कि धरमलाल कौशिक को अच्छी तरह से मालूम है कि जोगी किसका समर्थन दे रहे हैं। रही बात कांग्रेस के  सुपड़ा साफ होने कि तो बताना चाहूंगा कि जनता सब देख रही है कौन क्या कर रहा है। सत्यनारायण ने बताया कि आखिर जोगी को हेलीकाफ्टर मिला कहां से। जोगी किसके समर्थन में और खिलाफ हैं। कम से कम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल को अच्छी तरह से मालूम है।
                                 निकाय चुनाव में हार के बाद क्या प्रदेश अध्यक्ष बदला जाएगा के सवाल को सत्यनारायण शर्मा ने टाल दिया।  सत्यनारायण ने भूपेश और राजेश तिवारी के बीच झड़प के प्रश्न को भी अनसुना कर दिया। उन्होने कहा आम जनता को शर्त विहीन रूपए आहरण करने की आजादी मिलनी चाहिए। शर्मा ने केन्द्र सरकार पर प्रश्नों की झड़ी लगाते हुए कहा कि कालाधन कितना और किसका है…बैंकों में पच्चीस लाख किने लोगों ने जमा किये…बैंक से विड्रावल की रोक कब हटेगी….नोटबंदी के दौरान मरने वालों के परिवार को सरकार ने क्या सहयोग दिया….नोटप्रिट में कितना खर्च आया…नोटो का सर्कुलेशन सामान्य कब होगा। उन्होने कहा कि सरकार को जवाब देना होगा।
close