कैशलेस पेमेन्ट कर सीएम रमन ने ली चाय की चुस्कियां

Shri Mi
3 Min Read

cashless_teas♦किसानो ने मेले से ऑनलाइन पेमेंट कर खरीदा बीज
रायपुर।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और केन्द्रीय ग्रामीण विकास पंचायत मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कृषि विश्वविद्यालय परिसर में डिजी-धन-मेले पर लगाए गए टी-स्टॉल पर जाकर कैशलेस पेमेन्ट कर चाय की चुस्कियों का आनंद लिया।बता दें कि राजधानी में सबसे पहले इस टी-स्टॉल द्वारा ग्राहकों को कैशलेस पेमेन्ट की सुविधा उपलब्ध करायी गई थी।टी-स्टॉल के संचालक बलदाऊ यादव को जिला प्रशासन ने राजधानी में कैशलेस इकॉनामी का ब्राण्ड एम्बेसेडर बनाया गया है।बलदाऊ यादव राजधानी के डंगनिया मौहल्ले में चाय की दुकान चलाते है। मुख्यमंत्री के अलावाअतिथियों ने यादव की कैशलेस ट्रान्जेक्शन के लिए की गई पहल की सराहना करते हुए हौसलाआफजाई की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                              साथ ही  मेले में कई बैंकों, कॉमन सर्विस सेंटर, निजी डिजीटल पेमेन्ट सेवाएं प्रदाता, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ, नगर निगम, ग्रामोद्योग, देवभोग, खाद्य, सहकारिता, कृषि विभाग व उनकी अनुषंगी संस्थाएं द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को पी.ओ.एस., ई-वॉलेट एवं मोबाइल एप, एईपीएस, यूपीआई, आधार एनेबल्ड पेमेन्ट, रूपे कार्ड और डेबिट कार्ड आदि माध्यमों से कैशलेस ट्रान्जेक्शन के संबंध में जानकारी दी गई।किसानों ने मेले में लगाए गए स्टॉलों से कैशलेस ट्रान्जेक्शन से बीज और उर्वरक की खरीदी भी की गई।

                                                           मेले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की 250 दुकानों को निर्धारित शुल्क पर पी.ओ.एस. मशीन और बायोमेट्रिक डिवाइस दी गई।राशनदुकान संचालकों को दिए गए टेबलेट में खाद्य विभाग ने डिजी पे एप डाउनलोड किया गया।बैंकों के स्टॉलों ने आधार नंबर को खातों से जोड़ने और नए खाते खोलने का काम किया। नगर निगम द्वारा युवाओं को डिजीटल आर्मी का मेम्बर भी बनाया गया। मेले में कई नागरिकों ने कैशलेस ट्रान्जेक्शन का प्रोसेस सीखा और पैसे का दूसरे खातों में ट्रान्सफर भी किया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close