बिलासपुरं—-भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.सलीम राज का अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने फूल माला से स्वागत किया है। मोर्चा जिलाध्यक्ष युसूफरजा बरकाती की अगुवाई में कार्यकर्ताओंने बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुचकर नव वर्ष की बाधाई भी दी है।
जिला अल्पसंख्यक मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष युसुफ रजा बरकारी ने आज डाॅ.सलीम राज का रेलवे स्टेशन में कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया है। एक दिवसीय जशपुर प्रवास पर जाते समय डॉ.सलीम राज ने भी अल्पसंख्य मोर्चा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। डॉ.सलीम राज ने बताया कि पार्टी से अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल कर विकास को नया आयाम दे रहा है। डॉ.राज ने कहा कि मुख्यमंत्री रमन सिंह की अगुवाई में प्रदेश में चौथी बार भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। अल्पसंख्यक वर्ग को मिलजुलकर सरकार के लिए काम करे।
Join Our WhatsApp Group Join Now
इस दौरान मोर्चा जिलाध्यक्ष युसूफरजा बरकाती, यासीन मेमन, विकास एंथोनी, सरदार वालिया, मुशर्रफ भाई, शाजहाॅ बेग, शेखू भाई, शकील अहमद, मुस्मिल प्रतिशील मंच के अध्यक्ष नसीमुद्दीन अंसारी, सज्जाद हुसैन, याकूब भाई, फरीद भाई, शकील खान सहित कार्यकर्तागण उपस्थित थे।