अब प्राइवेट स्कूलों से भी जारी होंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र

Shri Mi
2 Min Read

mantralay_rpr♦राज्य मे सेंट्रल बोर्ड के स्कूलों से भी जारी होंगे प्रमाण पत्र
रायपुर।राज्य सरकार ने प्राइवेट स्कूलों और प्रदेश में स्थित केन्द्रीय बोर्ड के स्कूलों में पढ़ाई कर रहे अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों को भी स्कूल छोड़ने के पहले स्थायी जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र जारी करने का निर्णय लिया है।सामान्य प्रशासन विभाग से पिछले महीने 26 तारीख को राज्य के समस्त जिला कलेक्टरों को इस सिलसिले में परिपत्र जारी किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                           सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग ने पिछले वर्ष 28 मई को जारी ज्ञापन में निर्देश दिए हैं कि छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को स्कूल छोड़ने के पहले स्थायी जाति प्रमाण-पत्र और निवास प्रमाण-पत्र जारी किया जाए और इसके लिए सक्षम राजस्व अधिकारियों द्वारा संबंधित स्कूलों में ही शिविर लगाया जाए,जहां विद्यार्थियों के स्थायी जाति और निवास प्रमाण पत्र तैयार कर समयबद्ध कार्यक्रम के अनुसार उनका वितरण किया जाए और शैक्षणिक सत्र के दौरान अध्ययनरत तथा पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों को स्कूल छोड़ने के पहले ये प्रमाण पत्र दे दिए जाएं।

                                                                   इसी कड़ी में सामान्य प्रशासन विभाग के नये परिपत्र के अनुसार ये प्रमाण पत्र निजी शैक्षणिक संस्थाओं एवं राज्य स्थित केन्द्रीय बोर्ड के स्कूलों में भी जारी किए जाएंगे।इनमें अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को भीस्कूल छोड़ने के पहले उनके स्थायी जाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र देने के लिए संबंधित स्कूलो में ही शिविर का आयोजन किया जाए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close