किसानों के साथ अन्याय बर्दास्त नहीं करेंगे..राजेन्द्र

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

rajendra shuklaबिलासपुर– जिला  कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष की अगुवाई में आज कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। धान खरीदी में पंजीयन के बाद सत्यापन प्रक्रिया को जटिल बताया। जिला ग्रामीण अध्यक्ष ने बताया कि पंजीयन सत्यापन के लिए अधिकारी लोग किसानों को बेवजह चक्कर कटवा रहे हैं। राजेन्द्र ने कलेक्टर से किसानों के साथ नम्रता के साथ अधिकारियों को पेश आने की सलाह दी है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                      जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष ने बताया कि पंजीयन सत्यापन के नाम पर कर्मचारियों की ढर्राशाही से किसान परेशान हैं।  अभी तक सत्तर प्रतिशत किसानों ने बेचा है। अब तीस प्रतिशत किसानों को सत्यापन के नाम पर बेवजह परेशान किया जा रहा है। राजेन्द्र ने बताया कि खाद बीज से लेकर बिजली समेत तमाम समस्याओं को सामना करने के बाद किसान फसल तैयार करता है। कालाबाजारी और अधिकारियों की तानाशाही से परेशान होने के बाद ही किसान अपनी फसल को औने पौने दाम पर कोचियों और सेठ साहूकारों को बेचता है। क्योंकि कड़े नियम कायदो ने ही किसानों को आत्हत्या जैसे अपराध के लिए मजबूर किया है।

                        राजेन्द्र ने पत्रकारों को बताया कि प्रशासन सत्यापन के नाम पर किसानों को ना परेशान करे। बल्कि प्रशासन को सीमाओं  पर चौकसी कर दलालों और कोटियों पर अंकुश लगाए। जिन किसानों का धान अभी तक सत्यापन के कारणों से मंडी तक नहीं पहुंचा है। किसानों के हित में नियमों की जटिलता को जल्द से जल्द खत्म किया जाए।

राजेन्द्र ने बताया कि यदि किसानों को इसी तरह से परेशान किया गया तो वह प्रशासन को बताना चाहते हैं कि किसी प्रकार की संवेदनहीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा। राजेन्द्र शुक्ला ने किसानों से मिलकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सभी ने कलेक्टर कार्यालय के सामने जिला प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया। जमकर नारेबाजी भी की।

close