निगम के स्कूलों का होगा कायाकल्प

Shri Mi
2 Min Read

schl_ngmबिलासपुर।निगम सीमा के अंदर आने वाले कई स्कूलों के सौदर्यीकरण का काम किया जा रहा है।जिसके तहत् बिलासपुर के कई स्कूलों में मुख्य रूप से पीने की पानी के लिए साफ पानी की व्यवस्था स्वच्छ भारत अभियान के तहत् शौचालय बनवाना, स्कूलों का मरम्मत का काम,पुताई एवं स्कूलों में तड़ितचालक की व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था मंच निर्माण स्कूलों के कमरों में पंखा लाईट की समुचित व्यवस्था ज्ञानस्थली योजना के तहत् कराये जावेगें। इसी कड़ी मे शुक्रवार को महापौर किशोर राय और निगम आयुक्त सौमिल रंजन चौबे ने निगम के अधीक्षण अभियंता सुधीर गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों के साथ स्कूलों मे हो रहे सौदर्यीकरण कामो का निरीक्षण किया। महापौर और आयुक्त ने तिलक नगर स्कूल, पं.रामदुलारे, शा. उ. मा. शाला सरकंडा, शा. उ. मा. शाला बंधवापारा, पं. देवकीनंदन कन्या उ. मा. शाला, शा, उ. मा. शाला चाटीडीह, एवं लाल बहादुर शास्त्री उ. मा. शाला सहित कई स्कूलों की गुणवत्ता देखी और उनमे लग रहे सामानो का परीक्षण किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                 महापौर ने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को स्पष्ट हिदायत दी कि वे पूरी गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में काम पूरा करे।निगम आयुक्त ने  जोन इंजिनियरों से कौन-कौन से काय्र कराये जा रहे है, उसकी पूरी जानकारी प्राप्त करते हुए कोई भी कार्य ना छूटे इसका विशेष ध्यान रखने निर्देशित किया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close