सड़कों के कामकाज की अब हर महीने समीक्षा

Shri Mi
2 Min Read

damarroadमुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जिला कलेक्टरों को सड़क निर्माण परियोजनाओं में तेजी लाने और हर महीने इनकी समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने सोमवार को मंत्रालय में हुए कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में उन्हें कुछ सड़क परियोजनाओं के लंबित कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए फारेस्ट क्लियरेंस और भू-अर्जन जैसे मामलों का जल्द से जल्द निराकरण करने के भी निर्देश दिए।  कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में सभी जिला कलेक्टरों को जिलों में स्वीकृत और निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं के कार्यों में गति लाने के लिए व्यक्तिगत रूप से समीक्षा करने के निर्देश दिए। डॉ. सिंह ने कहा कि यह जिला कलेक्टरों की जिम्मेदारी है कि वे इनके निर्माण में आने वाली रूकावटों को दूर करने के लिए त्वरित कार्रवाई करें और हर महीने इनकी प्रगति की समीक्षा करें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                       कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में प्रत्येक जिला कलेक्टर को उनके जिलों में लंबित सड़कों और भवनों के कार्यों की पुस्तिका लोक निर्माण विभाग की ओर से दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला कलेक्टर पुस्तिका में शामिल सड़कों और भवनों का कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता से कदम उठाएं।सीएम ने बैठक में जिला खनिज न्यास (निधि) के कार्यों की भी समीक्षा की।सीएम कहा कि केन्द्र सरकार की नई खनिज नीति के तहत अब खदान बहुल क्षेत्रों के जिलों को इस निधि में जिलों के विकास के लिए राशि मिलने लगी है। इसका बेहतर उपयोग होना चाहिए।इसी कड़ी में उन्होंने इस बात पर खुशी जतायी कि जिला खनिज न्यास (डी.एम.एफ.) से विकास कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति जारी करने में रायगढ़ और बस्तर जिला अग्रणी है। उन्होंने जिला खनिज न्यास की राशि से कोरिया जिले में नदियांे को जोड़ने के लिए बनायी गई परियोजना की भी प्रशंसा की।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close