शहजादी कुरैशी ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170109-WA0008बिलासपुर– जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के नेताओं ने आज मस्तूरी में धरना प्रदर्शन किया। जोगी कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष उत्तर क्षेत्र शहजादी कुरैशी ने अनुविभागीय अधिकारी को लिखित शिकायत कर ममता खांडेकर के साथ दुष्कर्म करने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। शहजादी कुरैशी ने कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम से मुलाकात कर बताया कि कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गयी है। यदि दुष्कर्मियों को दो दिनों के भीतर गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ उग्र आंदोलन करेगी। शहजादी ने इस दौरान पुलिस और आबकारी अमले के बीच मिली भगत का आरोप लगाया है। शहजादी ने बताया कि आबकारी ठेकेदारों पर प्रशासन का किसी प्रकार का नियंत्रण नहीं है। यदि आरोपियों को बचाने का प्रयास किया गया तो इसका दुष्परिणाम भोगने के लिए तैयार रहें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेताओं ने आज सामुहिक दुष्कर्म के बाद ममता की हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रदेशाध्यक्ष शहजादी कुरैशी ने एसडीएम से बताया कि क्षेत्र की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गयी है। इस दौरान जोगी कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

                                        पत्रकारों से शहजादी कुरैशी ने बताया कि घटना शुक्रवार की है। एक गरीब और दलित की बच्ची वेतन लेकर खुशी खुशी घर जाती है। देवागांव में सरेराह युवती को असामाजिक तत्तवों ने अगवा किया। दुष्कर्म के बाद शरीर के अन्य अंगों के साथ गुप्तांग में धारदार हथियार से हमला किया गया। शहजादी ने बताया कि घटना के बाद मानवता शर्मशार हुई है।

                शहजादी कुरैशी ने कहा कि प्रदेश का पुलिस तंत्र झूठा है। सरकार के इशारे पर काम करती है। किसे बचाना है और किसे छोड़ना है रायपुर से तय किया जाता है। लेकिन मस्तूरी में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। शहजादी ने पत्रकारों को बताया कि घटना स्थल पर शराब की बोतलें.गिलास और आपत्तीजनक सामाग्री मिली है। इससे जाहिर होता है कि युवती के साथ पूर्वनियोजित षड़यंत्र किया गया है।

                                        पत्रकारों जनता कांग्रेस नेत्री ने बताया कि यदि दो दिनों के भीतर यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहींं मिलता है तो उग्र आंंदोलन किया जाएगा। हमने एसडीएम से मिलकर रेंज महानिरीक्षण,पुलिस कप्तान के नाम पत्र दिया है। ऐसा लगता है कि आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जाएगा। लेकिन जिला प्रशासन को बताना चाहूंगी कि उन्हें मंसूबों में कामयाब नहींं होने दिया जाएगा। शहजादी ने कहा कि यदि दो दिनों के भीतर आरोपियों को पकड़ा नहीं जाता है तो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी प्रदेश बंद कर उग्र आंदोलन करेगी।

close