महिला कांग्रेस ने पीटा थाली…शर्मा ने कहा बनाएंगे सरकार

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

IMG-20170109-WA0001बिलासपुर–बिलासपुर महिला कांग्रेस ने आज थाली पीटकर नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन किया। गोलबाजार से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक थाली पीटकर नोटबंदी के खिलाफ विरोध किया। कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जिला महिला कांग्रेस की नेत्रियों ने प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता लव्हात्रे ने बताया कि केन्द्र की तानाशाह सरकार के सिर्फ एक आदेश से लाखों लोग बेरोजगार हो गए है। अर्थव्यवस्था चरमरार गयी। किसानों का कमर टूट गया है। महिलाओं का घर चलाना दुष्वार हो गया है।  कांग्रेस नेत्रियों ने एडीएम को राष्ट्रपति के नाम पत्र देकर गुजरात के तात्कालीन मुख्यमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। मामले में सीबीआई जांच की भी मांग की है ।

                                         जिला महिला कांग्रेस नेत्रियों ने आज थाली पीटकर केन्द्र सरकार के नोटबंदी निर्णय का विरोध किया है। महिला नेत्रियों ने कांग्रेस भवन से गोलबाजार तक रैली निकालकर थाली पीट पीट कर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गोलबाजार में रैली को पूर्व सांसद करूणा शुक्ला ने संबोधित किया। इस दौरान नोटबंदी समन्वय समिति के प्रमुख्य अनिल शर्मा समेत जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद थे।

                              महिलाओं को संबोधित करते हुए करुणा शुक्ला ने कहा कि तानाशाह प्रधानमंत्री ने एक आदेश जारी कर भारतीय अर्थव्यवस्था को बीस साल पीछे धकेल दिया है। नोटबंदी के बाद कितना कालाधन मिला सरकार ने अभी तक नहीं बताया है। भ्रष्टाचारियों को दण्ड देने का राग अलापने वाली केन्द्र सरकार क्यों नहीं बता रही है कि साल 2012 में गुजरात के तात्कालीन मुख्यमंत्री का नाम बिरला और सहारा कंपनी की डायरी में क्यों आया। सीबीआई जांच क्यों नहीं की जा रही है।

                          गोलबाजार के बाद महिलाओं की रैली कलेक्टर कार्यालय पहुंची। IMG-20170109-WA0004अनिता लव्हात्रे ने एडीएम को राष्ट्रपति के नाम नोटबंदी के बाद देश के हालात के बारे में जानकारी दी है।

                               कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिता लब्हात्रे ने पत्रकारों को बताया कि हमने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर पांच महत्वपूर्ण मांग की है। 8 नवम्बर के बाद बैंकों से पैसा निकालने की पावंदी को फौरन हटाने को कहा है। सभी बैंक अकाउंट होल्डर्स को 18 प्रतिशत व्याज दिए जाने को कहा है। कैशलेस लेनदेन में कमीशन बंद करने की मांग की है। लब्हात्रे ने बताया कि राशन की कीमत को एक साल के लिए आधा किया जाए। रबी फसलों में एमएसपी पर बीस प्रतिशत बोनस दिया जाए।

                               लब्हात्रे ने बताया कि नोटबंदी की सबसे ज्यादा मार महिलाओं पर पड़ी है। इसलिए बीपीएल कार्डधारी महिलाओं के खाते में कम से कम 25 हजार रूपए सरकार जमा करे। एक साल के लिए मनरेगा मजदूरों के काम के दिन और दिहाड़ी दो गुनी किया जाए। नोटबंदी के दौरान पचास दिनों का मिनिमम वेज बराबर सरकार बेरोजगारी भत्ता दे। महिला कांग्रेस नेत्री ने बताया कि नोटबंदी के बाद उद्योग को बहुत नुकसान हुआ है। इसलिए उद्योगों और सेल्स टैक्स में पचास प्रतिशत की छूट एक साल तक दी जाए।

                    महिला नेत्रियों ने राष्ट्रपति से 6 बिन्दुओं पर जांच की मांग की है।

पुलिस का चुस्त व्यवस्था

                    महिला कांग्रेस की थाली पीटो अभियान के मद्देन्जर कलेक्टर कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी थी। कलेक्टर कार्यालय के दोनों तरफ बेरीकेट्स लगाकर रास्तों को डायवर्ट कर दिया गया था। पुलिस व्यवस्था को पूरे समय चुस्त दुरूस्त बनाकर रखा गया। हालांकि भीड़ नहीं होने से पुलिस को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा।

साल 2018 में बनाएंगे सरकार

    IMG-20170109-WA0000                    नोटबंदी से केवल भाजपा नेताओं को फायदा हुआ है। जनता भाजपा की रणनीति को समझ चुकी है। उसे मालूम हो गया है कि नोटबंदी का निर्णय क्यों लिया गया है। नोटबंदी समन्वय समिति के सदस्य अनिल शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री और केन्द्र सरकार को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के सवालों का जवाब देना ही होगा। जब प्रधानमंत्री पाक साफ हैं तो जवाब देने से क्यों बच रहे हैं। अनिल शर्मा ने बताया कि सहारा और बिरला की डायरी में प्रधानमत्री का नाम क्यों आया है। भाजपा जवाब दे।

                       अनिल शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक भ्रष्ट्राचार की ज़ड़ बहुत गहरी है। न्याय की मांग करने वालों को जेल भेजा जा रहा है। मानवाधिकार की बात करने वालों का मुंह बंदूक की गोलिया से बंद किया जा रहा है। दलित और महिलाओं का जीना प्रदेश में दुश्वार हो गया है। मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया है कि बस्तर में क्या हो रहा है।

                 अनिल शर्मा ने कहा कि कल तक सड़कों की खाक छानने वाले भाजपा नेताओं के पास पन्द्रह साल के भीतर अरबों की सम्पत्ति कहां से आयी।  जनता को बताएं। अनिल शर्मा ने बताया कि भाजपा के खेल को प्रदेश की जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है। उन्होने दावा किया कि साल 2018 में राज्य में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।

 कुत्ता पालो

             मालूम हो कि एक दिन पहले बिहार के कांग्रेस नेता अनिल शर्मा ने रायपुर में  पत्रकारों से कहा था कि साल 2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी। यदि ऐसा नहीं हुआ तो प्रदेश की जनता मेरे नाम से कुत्ता पाल सकती है।

close