बेतरतीब पार्किंग देख आयुक्त की नाराजगी..कहा–निकालेंगे हल

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

soumil ranjan tiwariबिलासपुर—निगम का कामकाज जल्द ही चार कमिश्नरी में बांटकर किया जाएगा। चारो जोन का स्थान निश्चित कर लिया गया है। टाउन हाल के पीछे स्थित ऊपर के भवन में जोन क्रमांक एक का कार्यालय होगा। तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गयी है। सोमंवार को निगम आयुक्त सौमिल रंजन चौबे ने टाउन हाल के ऊपर की बिल्डिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरेश बरूआ,मिथेलेश अवस्थी.पी.के.पंचायती और सुरेश गुप्ता भी उपस्थित थे। आयुक्त ने पत्रकारों से बताया कि टाउन हाल के कैम्पस में गाड़ी खड़ी करने वालों को निर्देश दिया जाएगा कि अपनी गाड़ियां बेवजह यहां खड़ी ना करें। कोशिश होगी कि स्टैण्ड बनाकर गाड़ी करने वालों से शुल्क लिया जाए।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                निगम आयुक्त सौमिल रंजन चौबे ने सोंमवार को जोन क्रमांक एक के लिए निर्धारित कार्यालय का निरीक्षण किया। अधिकारियों को जरूरी निर्देश देते हुए कहा कि टाउन हाल कैम्पस में बेतरतीब खड़ी गाड़ी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पत्रकारों को सौमिल रंजन ने बताया कि टाउन हाल में जोन क्रमांक एक का कमिश्नर बैठेगा। इसी तरह जोनक्रमांक 2 का कार्यालय राघवेन्द्र हाल को बनाया जाएगा।

                     सौमिल रंजन ने बताया कि जोनक्रमांक तीन का कार्यालय गोलबाजार स्थित निगम औषधालय कार्यालय में बनेगा। जोन क्रमांक चार का मुख्यालय राजकिशोर नगर क्षेत्र के रिकान्डों बस्ती में खुलेगा। उन्होने बताया कि निगम का क्षेत्र बहुत बड़ा है। लोगों को विकास भवन पहुंचने में काफी समय बरबाद होता है। काम नहीं होने पर उनमें आक्रोश भी रहता है। लोगों की परेशानियों को देखते हुए चारो जोन में कर्मचारियों का सेटअप तैयार किया गया है। जल्द ही तात्कालीक व्यवस्था के बाद जोन कमिश्नर कार्यालय खुलेगा। लोगों की परेशानियां कम होंगी। विकास भवन आने के बाद लोगों का छोटे से काम के लिए पूरा दिन खराब हो जाता है।

                           एक सवाल के जवाब में सौमिल रंजन ने बताया कि डिवाइडर के बीच स्पेस में कांक्रीटीकरण कर बंद किया जा रहा है। बीच में स्पेस होने से कई बड़े जानलेवा हादसे हुए हैं। उन्होने बताया कि हादसों पर नियंत्रण रखने यह जरूरी है। यदि किसी का काम बगल में है तो उसे पूरी सड़क नापनी होगी के सवाल पर सौमिल रंजन ने कहा कि आखिर आप लोग ही बताएं कि हादसों पर नियंत्रण के लिए क्या कुछ किया जाए। लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। कांक्रीटीकरण के बाद परेशानी होगी लेकिन हादसे तो नहीं होंगे।

                निगम आयुक्त ने बताया कि पेट्रोल पंपो के आस पास क्षेत्र में भी डिवाइडरों के बीच स्पेस में कांक्रीटीकरण कर बंद किया जाएगा। इसके पहले शहर के अन्य क्षेत्रो में काम पूरा किया जाएगा। उन्होने जनता से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें। कांक्रीटीकरण भी यातायात नियमों का हिस्सा है। इसकी मुख्य वजह जनता के हित से जुड़ा है।

                     चौबे ने अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि टाउन हाल के कैम्पस में बेतरतीब खड़ी गाड़ियॉ किसकी है। उन्हें समझाइश दी जाए। गाड़ी खड़ी कर बेकार की भीड़ और परेशानी नहीं करने का निर्देश दिया। पत्रकारों से सौमिल रंजन ने बताया कि जोन क्रमांक एक का कार्यालय खुलने के बाद यहां जगह की कमी हो सकती है। इसलिए गाड़ी मालिकों को यहां वाहन खड़ी नहीं करने का निर्देश दिया। उन्होने बताया कि जरूरत महसूस हुई तो स्टैण्ड खोला जाएगा। गाड़ी खड़ी करने वालों से शुल्क लिया जाएगा।

                 ठेला खोमचे वालों के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर चौबे ने कहा कि बार बार हिदायत के बाद भी स़ड़क किनारे ठेला खोंमचा लगाया जा रहा है। कई बार पेनाल्टी भी लगाई गयी है। बावजूद इसके लोग गलतियां दुहरा रहे हैं। हमने अब ठेले समेत सामान जब्त करना शुरू कर दिया है। शायद इसके बाद लोग अपनी आदतों से बाज आए। चौबे ने बताया कि ठेले खोमचे वालों को जगह दिया गया है। जिन्हें जगह नहीं मिली है उस दिशा में काम हो रहा है।

close