युवा जनता कांग्रेस नेताओ ने की गिरफ्तारी की मांग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
IMG20170110142536बिलासपुर—- युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेताओं ने रैली की शक्त में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मस्तूरी में दुष्कर्मियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। युवा जोगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जंगलराज है। लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। जिले में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। उसी का नतीजा मस्तूरी रेप काण्ड आज हमारे सामने है। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी मांग की करते हुए कलेक्टर और पुलिस कप्तान को ज्ञापन दिया।
                      युवा जनता कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस हमेशा की तरह दावा करती है कि आरोपियों को नहीं बख्शा जाएगा। लेकिन सब कुछ उल्टा हो रहा है। मस्तूरी में दलित लडकी के साथ जो कुछ हुआ उसे सुनने के बाद कलेजा मुंह को आता है। अब तो ऐसा लगता है कि प्रदेश में पुलिस सिस्टम की कोई चीज है भी या नहीं। अपराधी अपने मंसूबों में कामयाब होकर फरार हो जाते हैं। लेकिन पुलिस लकीर पीटती रह जाती है।  जोगी युवा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम पुलिस कप्तान और कलेक्टर को ज्ञापन देकर आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

                        मरवाही सदन से युवा जनता कांग्रेस रैली निकलकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली में युवा जनता कांग्रेस बिलासपुर मध्य के अध्यक्ष फारूख खान, अरपांचल अध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी, रेलवे क्षेत्र के अध्यक्ष राहुल समेत बंटी खान, वहाब अली, अजय बंजारे, मुदस्सिर अहमद, अरशद अली, आदर्श नागवंशी मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 जिला प्रशासन को ज्ञापन देने के बाद युवा जनता कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मस्तुरी के देवगांव घटना की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। आरोपियों को यदि नहीं पकड़ा गया तो जोगी ब्रिगेड आंदोलन करेंगा।

close