कलकत्ता के बाद सबसे ज्यादा समय रायपुर मे रहे स्वामी विवेकानंद

Shri Mi

4973-1 (1)-cc♦देश का एकमात्र एयरपोर्ट स्वामी विवेकानंद के नाम पर रायपुर में
♦छत्तीसगढ़ के युवाओं ने सभी क्षेत्रों में किया कीर्तिमान स्थापित
रायपुर।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने गुरुवार को बूढ़ातालाब (विवेकानंद सरोवर) के सामने इंडोर स्टेडियम में स्वामी विवेकानंद की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के मौके पर आयोजित अराईज कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर प्रदेश के युवा आगे बढ़ रहे हैं।जहां प्रेरणा की बात आती है वहां दुनिया भर के युवा स्वामी विवेकानंद की ओर देखते हैं।मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि प्रदेश के युवाओं की आंखों में विश्वास ,उत्साह और ललक देखकर मुझे पूरा विश्वास है कि छत्तीसगढ़ का आनेवाला भविष्य सुनहरा होगा। छत्तीसगढ़ के दूर-दराज के क्षेत्रों से निकलकर आज हमारे युवा उच्च शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन कर रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिये संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय से इस साल 27 युवा आईआईटी के लिये चयनित हुए हैं।

                                                      मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिये गौरव की बात है कि स्वामी विवेकानंद ने कलकत्ता cm_yuva_utsav_rprके बाद सबसे ज्यादा समय रायपुर में व्यतीत किये। बूढ़ा तालाब के सामने ही उनका निवास था। ऐसा कहा जाता है कि स्वामी विवेकानंद जब जबलपुर के रास्ते छत्तीसगढ़ आ रहे थे तो चिल्फी घाटी में ही उन्हे आध्यात्मिक ज्ञान की अनुभूति हुई। स्वामी विवेकानंद ने 39 साल की अल्प आयु में जो उपलब्धियां अर्जित की हैं, वह अद्वितीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ में युवाओं के लिये सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अनेक अवसर है। छत्तीसगढ़ देश के विकास के लिये हो रहे परिवर्तन का केंद्र बिंदु बन रहा है। छत्तीसगढ़ देश का सर्वाधिक बिजली उत्पादन करने वाला राज्य है। यहां 25 हजार मेगावॉट बिजली पैदा हो रही है। देश में स्टील एवं स्पंज आयरन का 30 प्रतिशत हिस्सा छत्तीसगढ का है।

                                               छत्तीसगढ़ के युवा चुनौतियों का सामना कर सभी क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा युवाओं का बेहतर भविष्य गढ़ने राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संस्थानों को स्थापित करने के लिये हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है। जिसका परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ में आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी, एम्स, ट्रिपल आईटी, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय सहित 10 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ के 27 जिलों में युवाओं के कौशल उन्नयन के लिये लाईवलीहुड कॉलेज संचालित हैं जहां अब तक 2 लाख से अधिक युवाओं को हुनरमंद बनाया गया है।

                                               कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का ऐसा राज्य है ak_yuva_utsavजहां स्वामी विवेकानंद के आदर्शाें की जीवंत झलक देखने को मिलती है। देश का एकमात्र एयरपोर्ट स्वामी विवेकानंद के नाम पर है जो रायपुर शहर में है। इस अवसर पर अनुपम खेर ने अपने जीवन के संघर्ष और अनुभवों को युवाओं सेे साझा किया।उन्होने कहा कि यहां के लोगों के मुस्कुराते चेहरे से पता लगता है कि छत्तीसगढ़ निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि असफलताएं जितना सिखाती है उतना सफलताएं नहीं सिखाती । युवाओं को अपने सपने को साकार करने को प्राथमिकता देना चाहिये।

                                             इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भईया लाल राजवाड़े ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।कार्यक्रम मे कृषि एवं जल संसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भईया लाल राजवाड़े, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, विधायक श्री श्रीचंद सुन्दरानी, नगर निगम रायपुर के महापौर श्री प्रमोद दुबे, युवा आयोग के अध्यक्ष श्री कमलचंद भंजदेव, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष श्री छगन मुदड़ा, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पाण्डेय, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष श्री मोहन एंटी, जनसम्पर्क विभाग के सचिव श्री संतोष मिश्र, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री सोनमणि बोरा, कलेक्टर श्री ओ.पी. चौधरी सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close