कांग्रेसियों ने मांगा झुग्गी की जगह पक्का मकान

BHASKAR MISHRA

VIKAS BHAWANबिलासपुर—- कांग्रेस पार्षद दल और नेताओं ने आयुक्त सौमिल रंजन से मुलाकात कर तालापारा में हटाए जा रहे झुग्गी झोपड़ी वासियों को उसी स्थान पर पक्का आवास दिये जाने की मांग की है। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। अतिक्रमण अभियान का विरोध भी किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  कांग्रेस पार्षद और नेताओं ने तालापारा में अतिक्रमण अभियान का विरोध किया है। नाराज झुग्गीवासियों ने निगम अभियान के खिलाफ मंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचकर शिकायत भी की थी। सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन में भी झुग्गी झोपड़ी हटाने का विरोध किया था।

                                                                   मालूम हो कि नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए शहर के सभी झुग्गी झोपड़ी को हटाने का फैसला किया है। झुग्गी झोपड़ी वासियों को अटल आवास में शिफ्ट किया जा रहा है। सरकंडा स्थिति नूतन चौक, अशोक नगर और जरहाभाठा में भी अतिक्रमण दल ने झुग्गियों को हटाने का अभियान चलाया। विस्थापित लोगों को अटल आवास में शिफ्ट भी किया गया।

                         तालापारा में झुग्गी झोपड़ी को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस पार्षद दल और नेताओं ने अभियान का विरोध किया है। नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन ने आयुक्त सौमिल रंजन चौबे से पार्षदों के साथ मुलाकात की । नजरूद्दीन ने कहा कि तालापारा झुग्गी वासियों को उसी स्थान पर पक्का मकान दिए जाने की सूरत में ही हटाया जाए।

                           नजरूद्दीन और शैलेन्द्र जायसवाल ने आयुक्त को बताया कि तालापारा में झुग्गी वासी लम्बे समय से निवास कर रहे हैं। शासन को झुग्गी वासियों को हटाए गए स्थान पर ही पक्का मकान देना होगा। अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा। आयुक्त से मुलाकात के दौरान पार्षद रामाशंकर बघेल, अखिलेश चंद्रप्रदीप बाजपेयी, कांशीराम रात्रे, रमेश गुप्ता, पंचराम सूर्यवंशी, तजुम्मल हक, दीपांशु श्रीवास्तव समेत कई कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

close