पाँच साल मे केरल की बराबरी कर लेगा छत्तीसगढ़-रमन

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

vyapar mela ka samapan karikaram (12)बिलासपुर—केरल में हर नवयुवक के हाथ में काम है। यह राज्य कौशल उन्नयन में 30 वर्ष आगे है। छत्तीसगढ़ के लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। आने वाले पांच सालों में हम भी कौशल उन्नयन के क्षेत्र में केरल की बराबरी में रहेंगे। यह बातें प्रदेश के मुखिया डाॅ. रमन सिंह ने राष्ट्रीय उद्योग एवं व्यापार मेला के समापन कार्यक्रम को संबोधन में कही। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन, उद्योग मंत्री अमर अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, सांसद, संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक विशेष रूप से उपस्थित थे।

                        छत्तीसगढ़ लघु एवं सहायक उद्योग संघ के त्रिवेणी भवन परिसर व्यापार विहार स्थित 5 दिवसीय व्यापार मेले की सराहना करते हएु मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मेले ने छत्तीसगढ़ को विशिष्ट पहचान दिलाया है। बड़े-बडे उद्योगपतियों से लेकर छोटे व्यवसायियों को मेले का इंतजार रहता है। उन्हें व्यवसाय के साथ प्रशिक्षण भी मिलता है। उत्पादन  और विपणन बाजार के आधार पर निर्धारित करने की जानकारी मिलती है।
        मुख्यमत्री ने कहा कि पिछले 5 वर्षों सालों मेला देखने बिलासपुर आता हूं। विमुद्रीकरण के बाद भी व्यवसाय व्यापार में कमी नहीं आई है। छोटे-छोटे दुकानदार, ठेले वाले भी लेसकैस या कैशलेस इकाॅनामी की ओर बढ़ रहे हैं। नगद हस्तांतरण को कम से कम किया जाये। लोगों को जागरूक करने के लिए यह अच्छा कदम है।
 vyapar mela ka samapan karikaram (8)
                       मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले का विस्तार हुआ है लेकिन जगह उतना ही है। इसकी व्यापकता को देखते हुए नया स्थल विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में सबसे बड़ी कौशल उन्नयन योजना छत्तीसगढ़ में चल रही है। प्रदेश में कौशल उन्नयन की अपार संभावनाएं हैं। राज्य में एक व्यापक अभियान चल रहा है।
        सीएम ने कहा कि जिलों में आवश्यकता अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में कौशल उन्नयन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उद्योग, विपणन, मार्केटिंग, हाॅस्पिटल सहित विभिन्न क्षेत्रों में कौशल उन्नयन के लिए कार्य हो रहा है। हमारे बच्चों के हाथ में भी कौशल है। दंतेवाड़ा से लेकर बलरामपुर जिले तक इस योजना पर काम हो रहा है। विकसित देशों में कौशल उन्नयन 60 से 70 प्रतिशत तक रहता है। हमारे यहां भी यह प्रतिशत बढ़ेगा।

                                 कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण लघु एवं सहायक उद्योग संघ के अध्यक्ष हरिश केडिया ने दिया। मेले के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। केडिया ने बताया कि कैशलेस भुगतान को बढ़ावा देने वाले व्यवसायियों को सम्मानित किया गया है। कैशलेस व्यवस्था के प्रति लोगों को जागरूक करने के atmiya swagat (1)लिए अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मेले को सफल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं का अतिथियों ने सम्मानित किया।

हेलीपेड पर स्वागत  

भरनी में लोकार्पण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री के साथ उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय और निकाय मंत्री हेलीकाफ्टर से सीधे स्थानीय हेलीपेड सकरी पहुंचे। पेलीपेड पर मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह का  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, किशोर राय, छ.ग. राज्य गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सवन्नी, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, विधायक मस्तूरी दिलीप लहरिया, संभागायुक्त निहारिका बारिक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर अन्बलगन पी. ने स्थानीय हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

 

close