पंचायत मंत्री ने लगाई चौपाल

Shri Mi
3 Min Read

panchayat_mantri_chaupal♦पंचायत मंत्री बोले ग्रामीण अपने अधिकार के साथ कर्तव्य भी जाने
कुरुद।पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अजय चंद्राकर ने कुरूद विकासखण्ड के ग्राम हथबंद, करगा, चटौद और भरदा में आयोजित गांव जोहार कार्यक्रम मे शामिल हुए।चन्द्राकर ने इस दौरान ग्रामीणो की चौपाल लगाई और समस्याएं सुनी।पंचायत मंत्री चंद्राकर ने कहा कि वास्तविक जरूरतमंदों को उनका वाजिब हक दिलवाना प्रदेश सरकार का मकसद है।निचले तबके के उत्थान के लिए राज्य सरकार संवेदनशील होकर कार्य कर रही है।सामाजिक बुराइयों को खत्म कर सामाजिक समरसता और परस्पर सहभागिता विकसित करना चाहिए।चन्द्राकर ने कहा कि शासन की योजनाएं तभी सफल सिद्ध होंगी, जब आम जनता का उसमें व्यापक जुड़ाव हो।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                        पंचायत मंत्री ने स्पष्ट करते हुए कहा कि ग्रामीण अपने अधिकार के अलावा दायित्वों को भी जानें। उन्हें यह भी देखना चाहिए कि स्कूलों में शिक्षक समय पर आते हैं कि नहीं, बच्चों की सही ढंग से पढ़ाई हो रही है अथवा नहीं, आंगनबाड़ी में कुपोषित बच्चों को स्वस्थ बनाने में उनकी कैसी भूमिका हो, शत-प्रतिशत स्वच्छता अपनाने खुद को तथा औरों को मजबूती से कैसे तैयार करें।

                                   पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, पटवारी, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक सहित अन्य मैदानी कर्मचारी अपने कर्तव्यों का समुचित ढंग से निर्वहन कर रहे हैं कि नहीं आदि के प्रति उन्हें सजग होना होगा तभी सही मायने में विकास परिलक्षित होगा।

                                       पंचायत मंत्री ने कहा कि अपने सामाजिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो जाते हैं तो शासन-प्रशासन से मांगने के बजाय उनका बेहतर मार्गदर्शक बन सकते हैं। इस दौरान ग्राम करगा में पंचायत सचिव द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए रसोई गैस उपलब्ध कराने के लिए राशि नहीं दिए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने सचिव को मूलभूत मद से राशि की तत्काल व्यवस्था करने निर्देश दिया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close