भगवान की बाललीला कथा सागर में भक्तों ने लगाया गोता

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20170119-WA0011बिलासपुर— संसार का कल्याण करने भगवान अनेक रूप में धरती पर आए। लेकिन राम और कृष्ण का ही अवतार पूर्ण है। राम और कृष्ण की कथा तन मन को शुद्ध करती है। भगवान की कथा का रसपान अमृत के समान है। कथा हृदय के विकारों को दूर करने के साथ ही ग्रंथियों को तोड़ देती है। यह बातें चित्रकूट पीठाधीश्वर स्वामी प्रपन्नाचार्य ने श्रीमदभागवत कथा के पांचवें दिन भगवान की लीलाओं और कथा पर प्रकाश डालते हुए कही। श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला के तिफरा यदुनंदनगर स्थित आवास में किया जा रहा है। कथा ज्ञान यज्ञ में रोज भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। आज कथा यज्ञ का रसपान महापौर किशोर राय ने भी किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               तिफरा यदुनंदन नगर स्थित कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला के निवास पर श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन पीठाधीश्वर प्रपन्नाचार्य ने भगवान की लीलाओं और कथा के महत्व के बारे भक्तों को बताया। स्वामी महराज ने भगवान के बाल लीलाओं का मनोहारी चित्रण किया। उन्होने कहा कि कथा में वह ताकत है जिसे रसपान से सारे ग्रह और परेशानियां दूर हो जाती है। स्वामी महाराज ने कहा कि श्रीमदभागवत कथा भगवान ब्रह्मा जी को सुनायी। अंबाजी ने नारद के ऊपर करुणा कर भगवान की कथा सुनायी। शुकदेव पर भगवान की कृपा हुई तो उन्हे भी कथा सुनने का सौभाग्य मिला। शुकदेव ने संसार के कल्याण के लिए महाराज परीक्षित श्रीमद्भागवत की कथा सुनाई।

                      स्वामी जी ने कहा कि मोह का समाप्त होना ही मोक्ष है। श्रीमदभागवत कथा ह्रदय की सात ग्रंथियो को तोड़ देती है। संसार का कल्याण करने के लिए भगवान अनेक रूपों में धरती पर आए। उन्होने हर बार भक्तों का उद्धार किया। लेकिन भगवान के दो रूप राम और कृष्ण ही पूर्ण अवतार है। उन्होने कहा कि राम और कृष्ण की कथा ही संसार के लिए अनुकरणीय है। भागवत कथा अमृत का रसपान कराते हुए उन्होने कहा कि कृष्ण की कथा आनंद लेने के लिए है।

                                       व्यास पीठ से स्वामी प्रपन्नाचार्य ने भगवान की अनेक लीलाओं का वर्णन किया। पूतना की कथा , कालिया नाग बध ,गोवर्धन लीला का सजीव चित्रण किया। इस दौरान स्वामी महराज ने कथाओं का सरस गायन भी किया। भगवान् की छप्पन भोग लीला का रसास्वादन कराया। पीठाधीश्वर ने मानसिक तृप्ति के लिए छप्पन भोग लीला की भी कथा सुनायी।

           उन्होने कहा कि कथा स्रवण से मानसिक और छप्पन भोग से शारीरिक तृप्ति मिलती है। स्वामी महाराज ने बताया कि भगवान की कथा सुनने के बाद लोग कभी नाचने लगते है कभी गाने लगते है। उन्होने उपस्थित भक्तों को सुन्दर गोपी गीत लीला,वेणु लीला,माखन चोरी लीला समेत कृष्ण की कई लीलाओं का जीवन्त चित्रण किया।

भागवात कथा सुनने पहुंचे व्हीआईपी

             राजेन्द्र शुक्ला के निवास पर आयोजित श्रीमदभागवत कथा को सुनने छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंह देव भी पहुचे। महापौर किशोर राय ने भी कथा अमृत रसपान किया। कांग्रेस प्रदेश सचिव अर्जुन तिवारी,जिला महामंत्री अभिषेक सिंह,बोदरी नगर पंचायत कांग्रेस नेता दिवाकर दुबे समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भी कथा के सागर में गोते लगाए।

close