बिलासपुरु—-भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक 21 जनवरी होगी। बैठक का आयोजन शनिवार को सुबह सुबह 11 बजे भाजपा कार्यालय में किया जाेगा। जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजन दोपहर 1 बजे से महाराजा रणजीत सिंह सभागार गुरूनानक स्कूल परिसर दयालबंद में किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने बताया कि जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक में सांसद, विधायक, मंत्री, निगम मंडल अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, सहसंयोजक उपस्थित रहेंगे।
रजनीश सिंह के अनुसार जिला भाजपा पदाधिकारी जिला कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा जिलाध्यक्ष, महामंत्री, नगर निगम महापौर, सभापति, नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्य, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री को भी बैठक में उपस्थित होने को कहा गया है।