संरक्षा नियमों को गंभीरता से लें…मलिया

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

DSC_0415बिलासपुर—-रेलवे परिक्षेत्र स्थित एनईआई सभागार में रेल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया के मुख्य आतिथ्य में संरक्षा संवाद सेमीनार का आयोजन किया गया।  विशिष्ट अतिथि एस.के.सोलंकी के अलावा के अलावा कार्यक्रम में मंडल के शाखाधिकारी भी शामिल हुए।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

          कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्वलन किया। मंडल संरक्षा अधिकारी पी.एन.खत्री ने स्वागत भाषण दिया। संरक्षा संवाद सेमीनार में मंडल के संरक्षा से जुडे विभिन्न विभागों ने पावर प्रजेंटेशन दिया। अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच सीधा-संवाद भी हुआ। विभिन्न विभागों के वक्ताओं ने कोच मरम्मत, ब्रेक बाइंडिंग, ट्रेन स्टाफ,  ट्रेन पासिंग समेत कार्य के दौरान आने वाली परेशानियों और उसके उपाय के बारे में बताया।

                                                                                                                            इस दौरान पूर्व में हुई दुर्घनाओं के संभावित कारणों को पावर प्रजेंटेशन और फिल्मों के माध्यम से पेश किया गया। दुर्घटनाओं को रोकने औरसावधानियों के बारे में जानकारी दी गयी।

                                         मंड़ल रेल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया ने बताया कि किसी के दबाव में आकर संरक्षा से समझौता कभी ना करें। हमारा उद्देश्य दुर्घटनारहित गाडी परिचालन करना है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संरक्षा नियमों का आवश्यक ज्ञान ना केवल रखें बल्कि कडाई से पालन भी करें। अपर मंड़ल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी ने सभी को संरक्षा के प्रति सजगता और सतर्कता के साथ कार्यों का निष्पादन करने को कहा । कोरबा के लोको पायलटों ने  स्पेड पर आधारित नुक्कड-नाटक की प्रस्तुति देकर सबका मन मोहा। मंडल रेल प्रबंधक ने 10,000 रूपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। DSC_0425

                                               सेमीनार में बिलासपुर रेल मंडल के सभी विभागों के वरिष्ठ कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित थे।

चेकिग अभियान

बिलासपुर रेल मण्डल के उमरिया में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान में तैंतिल हजार रूपए से अधिक का जुर्माना यात्रियों से वसूला गया है। वाणिज्य प्रबंधक रश्मि गौतम और के.सी.स्वाईन के नेतृत्व में उमरिया स्टेशन में बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ हुई। किलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट के 53 मामलों से 15 हजार रूपए से अधिक का जुर्माना वसूला गया।

                   टीम ने अनियमित टिकट के 23,बिना बुक लगेज के 136,गंदगी फैलाने के आठ समेत कुल 220 मामलों में 33 हजार से अधिक का जुर्माना लगाया गया। अभियान दल में वाणिज्य निरीक्षक, टीटीई और आरपीएफ के जवान शामिल हुए। कुल 15 गाडियों में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

……………………………

close