भाजपा कार्यसमिति बैठक में चुनाव की चर्चा

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
DSC_5201बिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक को जिले के दिग्गज नेताओं ने संबोधित किया। बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले नेताओं ने भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय और डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीपप्रज्वलित आशीर्वांद मांगा।

                            बैठक को संबोधित करते हुये भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि जिला कार्यसमिति की पहली बैठक है। साल 2018 नवम्बर में विधानसभा चुनाव होना है। सभी कार्यकर्ताओं को गंभीरता और सजगता के साथ कार्य करना होगा। आज हम लोग रणनीतियों पर विचार विमर्श करने एकत्रित हुए हैं। आगामी चुनाव में क्या भूमिका होगी यह अभी से ही तय करना है। कौशिक ने बताया कि पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष में सरकार और संगठन के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसका निर्वहन कार्यकर्ताओं को करना होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि पं.दीनदयाल शताब्दी वर्ष को गरीब कल्याण के रूप में मनाया जायेगा। शताब्दी वर्ष के भीतर सभी कार्यकर्ताओं को आमजनों के बीच पहुॅचकर केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को बताना होगा। सरकार और संगठन का मुख्य उद्देश्य है कि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे। समयदानी कार्यकर्ताओं की सूची मंडल स्तर पर बनाना है,। ऐसे लोगों को अपने मंडल और विधानसभा छोड़कर दूसरे विधानसभा या मंडल में कार्य करना होगा।

                                  भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि जिले की बैठक के बाद 28, 29, 30 और 31 जनवरी को बिलासपुर जिले के सभी 31 मंडलों की बैठक होगी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अनुसार हर महीने शक्ति केन्द्रों में प्रभारियों की बैठक होगी। इसकी तैयारी मंडल स्तर पर होगी। ताकि योजनाओं और संगठनात्मक जानकारियों को बूथ स्तर तक पहुंचाया जा सके। सवन्नी ने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन होना है।

               भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने कि पं.दीनदयाल कार्य विस्तार योजना के तहत् 15 दिन , 6 माह और ए वर्ष समयदानी कार्यकर्ताओं की मंडल स्तर पर सूची बनाकर जिला कार्यालय में जमा करना है। 11 फरवरी को पं.दीनदयाल उपाध्याय  की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक ने किया। आभार जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक ने किया।

                         बैठक में महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी, महापौर किशोर राय, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, गुलशन ऋषि, दीपक साहू, मोहित जायसवाल, कांशी साहू, रामनारायण भारद्वाज, स्नेहलता शर्मा, कल्लू राजपूत, सुनीता क्षत्री, गोविंद यादव, दीपक सिंह, रूक्मणी कौशिक, युसूफरजा बरकाती, घनश्याम रात्रे, अश्वनी यादव, डाॅ.सुनील जायसवाल, महेश चंद्रिकापुरे, समीरा पैकरा, राकेश चंद्राकर, धीरेन्द्र केशरवानी, सतीश गुप्ता, सहदेव कश्यप, गोपी ठारवानी, जी रवि कुमार, अवधेश अग्रवाल, अनिल पाण्डेय, तिलक साहू, दुर्गासहाय अवस्थी, यदुराम साहू, रामदुलारे कौशले, सतीश द्विवेदी, बांकेबिहारी गुप्ता, कन्हैया यादव, नीरज जैन, कुलदीप सिंह धीरज, लालजी यादव, कन्हैया राठौर समेत सैकड़ों की संख्या भाजपा कार्यकर्ता और  पदाधिकारी उपस्थित थे।

close