युवा कांग्रेस ने फूंका स्वास्थ्य मंत्री का पुतला

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

ac_fileबिलासपुर—जिला चिकित्सालय के सामने युवा कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन किया। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा मांंगा। कांग्रेसियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में पिछले 9 महीनों में पांच सौ शिशुओं का उपचार के दौरान मौत हुई है। मरने वालों में राष्ट्रपति के संरक्षण प्राप्त जाति के भी बच्चे हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                     युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री, विधानसभा अध्यक्ष शिवा नायडू, आशीष गोयल, महेन्द्र गंगोत्री, सिबली मिराज खान, गौरव दुबे, गोपाल दुबे, जावेद मेनन समेत सैकड़ों युवा कांग्रेस नेताओं ने आज पुरान बस स्टैण्ड स्थित जिला अस्पताल के सामने प्रदर्शन कर स्वास्थ्य मंत्री का पुतला जलाया। अजय चन्द्राकर के इस्तीफे की मांग की।

                   युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कवर्धा मुख्यमंत्री गृह जिला है। स्वास्थ्य व्यवस्था पर तंज कसते हुए युवा नेताओं ने कहा कि पिछले नौ  महीनों में करीब 5 सौ शिशुओं की मौत हो चुकीहै। मरने वाले वालों में आदिवासी बच्चे भी हैं। जब राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों की सही तरीके से इलाज नहीं हो रहा है तो सामान्य घरों के बच्चों के इलाज का मालिक भगवान ही है। कांंग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार आदिवासी बच्चों के देखभाल और इलाज को लेकर गंभीर नहीं है।

                                कांकेर जिले में  तबीयत खराब होने पर इलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाने के लिए एम्बुलेंस नहीं दिया गया। लेकिन किसी तरह व्यवस्था कर परिजन अस्पताल पहुंचे। लेकिन उसकी मौत हो गयी। शव को ले जाने के लिए एम्बुलेंस नहीं दिया गया। जिसके कारण परिजनों को करीब सात किमी शव को कंधे पर लादकर ले जाना पड़ा। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शिवा नायडू ने कहा कि शासन की योजनाएं सिर्फ कागजों में हैं।

                         इस दौरान कांग्रेसियों ने एलान किया कि 28 जनवरी को नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन के बाद कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा।

close