मिशन ऑलम्पिकः बच्चों का हुनर देख आयोजक दंग

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170124-WA0013बिलासपुर—-गेल इंडिया लिमिटेड और नेशनल युवा कोऑपरेटिव सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में बिलासपुर में संभागीय अंतर विद्यालय एथलेटिक्स हुनर खोज दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुरुष और महिला वर्ग के 11 से 14  और 15 से 17 वर्ष के बच्चों ने 100, 200 और 400 मीटर की दौड़ में हिस्सा लिया। करीब पांच सौ से ज्यादा बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                              बिलासपुर के आसपास के जिलों से आए स्कूलों के बच्चों ने एथलिट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स हुनर खोज दौड़ प्रतियोगिता ें संभाग के विभिन्न जिलों के 500 से ज्यादा एथलिट स्कूली प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्य निर्णायक की भूमिका का निर्वहन एथलेटिक्स में स्टेट चैंपियन रह चुके दीपक अग्रवाल ने किया।

                      दीपक ने बताया कि ओलंपिक 2020 और 2024 को ध्यान में रखकर प्रतिभा खोज के लिए “इंडिया खिलाडियों की खोज”  कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में एक कट ऑफ टाइम रखा गया था। जो बच्चे कट ऑफ टाइम से पहले रेस को पूरा करते हैं उन्हे अगले दौर में प्रवेश मिलेगा। एेसे बच्चे आगे होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

                 दीपक ने बताया कि प्रतियोगिता में निशुल्क प्रवेश दिया गया। प्रतियोगिता में सभी स्तर के बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने इंडियन रेलवे टीम के कोच और पूर्व 400 मीटर के राष्ट्रीय धावक श्रीकांत पाड़ी, रेलवे इंग्लिश मीडियम के क्रीडा अधिकारी देव आनंद चटर्जी और उनके साथियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।  इस दौरान अमित सिंह, चंद्रहास राज उमाशंकर अजय विक्की जयसवाल अमित साहू, प्रतिष्ठित डोगरा विपुल तिवारी नवीन राव भी मौजूद थे।

                                           बच्चों का हौसला बढ़ाने यूथ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आदित्य अग्रवाल ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आदित्य ने कार्यक्रम की जमकर सराहना की। उन्होने बताया कि इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। यही खिलाड़ी आगे चलकर देश का मान और सम्मान बढ़ाते हैं। आदित्य अग्रवाल ने खिलाड़ियों के उत्साह को देखते हुए कहा कि काश मैं भी प्रतियोगिता में भागीदारी कर सकता..। एक खिलाड़ी के रूप में वह जूनून हौसला प्राप्त कर पाता…। आदित्य ने कार्यक्रम को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में बीजेपी की तरफ से क्रीडा प्रमुख बनाए गए पंकज तिवारी और शानुल खान भी मौजूद थे।

 

close