जब बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में उड़ने लगीं तितलियाँ !!

Shri Mi
1 Min Read

IMG_3974IMG_3965बिलासपुर।गणतंत्र दिवस पर पुलिस परेड मैदान में तिरंगा फहराने के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। स्कूली बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से कुछ ऐसा समाँ बांध दिया कि कुछ समय के लिए परेड मैदान में “मिनी इंडिया”  की झलक नजर आई।जिसमें छत्तीसगढ़ के परंपरागत नृत्य के साथ ही पंजाब से लेकर दक्षिण भारत के भीी नृत्यों की शानदार प्रस्तुति शामिल थी।इस दौरान पूरे मैदान में ऐसी रंगीनियां बिखरी हुई थी कि देखकर लगा जैसे किसी बगीचे में रंग – बिरंगी तितलियाँ उड रहीं हैं। पुलिस डाग का शो भी आकर्षक रहा।cgwall.com के कैमरे के जरिए यह नजारा हम आप तक पहुंचा रहे हैं।

                                                             IMG_3975IMG_3981रंगारंग कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने करमा ददरिया समेत छत्तीसगढ़ी आंचलिक गतिविधियों को गीत संगीत के माध्यम से पेश किया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों के बीच भारत की बहुरंगी झांकी को उपस्थित सभी लोगों के सामने रखा। इस दौरान प्रदेश के क्रमिक विकास की जानकारी दी। पलायन,आतंकवाद,नक्सल के खिलाफ बैनर लेकर मातृभूमि के चहुंमुंखी विकास को सबके सामने रखा।

IMG_3958

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close