डिजीटल इंडिया झांकी को पहला स्थान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

police graund me dhwajarohan (6)   police graund me dhwajarohan (12)बिलासपुर— 68 वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यअतिथि अमर अग्रवाल ने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रतिभागियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने बिलासपुर वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होने कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार का वितरण भी किया।

.

                            सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहला स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला लिंगियाडीह ने हासिल किया। द्वितीय स्थान के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चांटीडीह को निकाय मंत्री ने सम्मानित किया। मार्चपास्ट में पहला स्थान जिला पुलिस बल पुरूष और द्वितीय स्थान एन.सी.सी. सीनियर बालिका को दिया गया।

                              झांकी में पहले स्थान के लिए  कलेक्टर कार्यालय, एनआईसी और चिप्स के डिजिटल इंडिया को झांकी को पसंद किया गया। द्वितीय पुरस्कार केन्द्रीय जेल बिलासपुर की झांकी को दिया गया। नगर निगम की तरफ से मेजर ध्यानचंद पुरस्कार  के तहत् 11 हजार रूपये की राशि  कुमारी पिंकी सतनामी और हरिशंकर साहू को दिया गया।

       police graund me dhwajarohan (32)    निकाय मंत्री ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ती पत्र भेंट किया। राजीव गांधी शिक्षा मिशन के तहत 8 विद्यालयों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उद्घोशक एल.के.पाण्डे, सौरभ सक्सेना और डाॅ. अनिता सावंत ने किया।

                                    गणतंत्र दिवस समारोह में संभागायुक्त निहारिका बारिक सिंह, आई.जी. पुलिस विवेकानंद सिन्हा, महापौर किशोर राय, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे.पी. मौर्य, अतिरिक्त कलेक्टर के.डी.कुंजाम, निगम आयुक्त सौमिल रंजन चौबे, निगम सभापति अशोक विधानी, निगम पार्षदगण और जनप्रतिनिधि, प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा आमजनता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

close