कमिश्नर,कलेक्टर और महापौर ने भी फहराया झंडा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

sambhagayukat karyalay me dhwajarohan (2)  बिलासपुर—-गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जगह जगह तिरंगा फहराया गया। विकास भवन,टाउनहाल और पंप हाउस में महापौर किशोर राय ने झंडारोहण किया। झण्डारोहण और राष्ट्रगीत के बाद किशोर राय ने संक्षिप्त उद्बोधन किया। मेयर ने कहा कि लोकतंत्र  सभी भारतीयो की आस्था और विश्वास का दूसरा नाम है। हमें अपने शहीदों और संविधान पर गर्व है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      देश की एकता अखण्डता और विकास के लिए भारत माता की सेवा में हमेशा तत्पर हैं। देश का एक एक नागरिक देश के आन बान और शान के लिए अपने आपको अर्पित करता है।

कमिश्नर कार्यालय में झण्डारोहण

                     संभागायुक्त कार्यालय में आईएस कमिश्नर निहारिका बारिक सिंह ने गणतंत्र दिवस की सलामी ली। कमिश्नर ने उपस्थित सभी लोगों के साथ ही बिलासपुर संभाग को गणतंत्र दिवस की शुभकानाएं दी। उन्होने उपस्थित सभी कर्मचारियों को संक्षिप्त संबोधन में कहा कि हमें गर्व है कि हम दुनिया के सबसे बड़े और सबसे अच्छे लोकतंत्र के नागरिक है। निहारिका बारीक सिंह ने शहीदों और संविधान के पुरोधा महान आत्माओं को भी याद किया।

                    झण्डारोहण संभागायुक्त कार्यालय प्रांगण में सुबह आठ बजे किया गया। झण्डा रोहण के बाद सभी लोगों ने राष्ट्रगीत गाया। मौके पर संभागायुक्त कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने फहराया ध्वज    new composite bulding me dhwajarohan (1)

               जिला कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर अन्बलगन पी. ने गणतंत्र दिवस पर परंपरागत वेशभूषा में झंडा फहराया। पुराने और नए कम्पोजिट बिल्डिंग में कलेक्टर ने ही झण्डारोहण किया। अन्बलगन ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर ’’जन-गण-मन’’ राष्ट्रीय गीत गाया गया। उपस्थित सभी लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। गणतंत्र दिवस अमर रहे का जयघोष किया।

                 कार्यक्रम में अतिरिक्त कलेक्टर के.डी.कुंजाम, संयुक्त कलेक्टर आलोक पाण्डेय, एस.आर. कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर दिव्या अग्रवाल, विरेन्द्र लकड़ा समेत दोनों कम्पोजिट बिल्डिंग परिसर स्थित कार्यालयों के अधिकारी और मौजूद थे।

Share This Article
close