दावा आपत्ती के बाद होगा कौशल परीक्षण

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

COLLECTORATEबिलासपुर— कलेक्ट्रेट कार्यालय ने चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न पदों की भर्ती के लिए आवेदकों की अनंतिम सूची जारी कर दिया है। दो महीने पहले मंगाए गए आवेदनों की जांच पूरी हो चुकी है। दावा आपत्ति के बाद आवेदन फार्मो को सुधारने का काम सोमवार तक पूरा कर लिया जाएगा। अनंतिम सूची जारी होने के बाद आवेदकों से दावा आपत्ति 24 जनवरी तक मंगाया गया था।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                  विभिन्न पदों पर हजार से अधिक आवेदकों ने दावा आपत्ति किया है। मंगलवार को  दावाआपत्ति का निराकरण किया जाएगा। सोमवार को आवेदनों का निरीक्षण होगा। दावा आपत्ती के आधार पर त्रुटियों को दूर कर अंतिम सूची जारी की जाएगी। स्टेनो टायपिस्ट, सहायक ग्रेड तीन, डाटा एंट्रीऑपरेटर समेत प्रकाशित सभी पदों के लिए मेरिट के आधार पर अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद कौशल परीक्षा के लिए आवेदकों को बुलावा होगा। अधिकारियों के अनुसार पूरी प्रक्रिया में करीब पांच से छः महीने लगेंगे।

                    जानकारी के अनुसार चतुर्थ श्रेणी पद के लिए करीब एक लाख से अधिक आवेदन आए। आवेदन लिए जाने के दौरान गड़बड़ी की शिकायत पर कलेक्टर ने कर्मचारियों और डाटा एंट्री करने वाले को फटकार लगायी थी। आवेदनों को नंबर देने का निर्देश दिया था।

                                                           मालूम हो कि चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती के लिए तीन साल पहले कलेक्टर ठाकुर रामसिंह के कार्यकाल में आवेदन मंगाए गए थे। तात्कालीन समय करीब लाख से अधिक आवेदन जमा हुए। किन्ही कारणों से भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया। तीन साल बाद सभी पदों के लिए आवेदन मंगाए गए। अंनतिम सूची जारी होने के बाद  मंगलवार को दावा आपत्ती करने का समय आवेदकों को दिया गया है।

close