रमन बोले अब क्रिकेट नहीं खेलता,खेल का आनंद लेता हूँ

Shri Mi
2 Min Read

5323-cricketरायपुर।मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने रविवार को शहीद वीरनारायण सिंह अतंर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आठ दिवसीय अखिल भारतीय सिविल सेवा क्रिकेट प्रतियोगिता का दीप प्रजवल्लित कर शुभारंभ किया।इसमें देश के कई राज्यों की 31 टीमें शामिल हो रही हैं। लगभग 550 खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।इस मौके पर कई राज्यों से आए टीमों ने मार्चपास्ट किया।मुख्य अतिथि की आसंदी से शुभारंभ समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आयोजन में सभी प्रदेशों के खिलाड़ी उपस्थित है। उन्हें देखकर यह महसूस हो रहा है कि नया रायपुर के अंतराष्ट्रीय स्टेडियम में पूरा हिन्दुस्तान मौजूद है। स्टेडियम में पहले हुई अनेक महत्वपूर्ण प्रतियोगताओं ने राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                      मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं भी पहले क्रिकेट खेल खेला करता था, लेकिन अब मुझे यह खेल देखने में आनंद आता है। डॉ. सिंह ने उम्मीद जताई कि इस आयोजन का भी छत्तीसगढ़वासी भरपूर आनंद लेगे।खेल मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि छत्तीसगढ शासन द्वारा खेल के विकास के लिए आधारभूत संरचना मुहैया कराई जा रही है। इसके फलस्वरूप यहां राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन हो रहे हैं। निश्चित ही छत्तीसगढ़ खेल के क्षेत्र में अग्रणी राज्य होगा।

                                          कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के मार्चपास्ट की सलामी ली। खेल और युवा कल्याण विभाग के सचिव सोनमणि बोरा ने स्वागत भाषण में आयोजन पर प्रकाश डाला।इस मौके पर छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष विक्रम सिसोदिया, ओलंपियन राजेन्द्र प्रसाद, खेल विभाग के संचालक अविनाश चंपावत सहित बलदेव सिंह भाटिया भी मौजूद थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close