फल से तौलकर मनाया धरम का जन्मदिन..जश्न में डूबे कार्यकर्ता

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

   IMG20170201135537बिलासपुर– छत्तीसगढ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जगह जगह विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने फटाखा फोड़कर उत्साह जाहिर किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने समर्थकों के साथ महामाया दरबार में मत्था टेका। प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। जगह जगह विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में उपस्थित होकर धरमलाल कौशिक ने सभी प्रेम और प्यार के लिए धन्यवाद जाहिर किया। इसके पहले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने सुबह महामाया दरबार हाजिरी दी। समर्थकों के साथ मत्था टेका। प्रदेश में अमन चैन और खुशहाली के लिए विशेष पूजा प्रार्थना की। रतनपुर से बिलासपुर पहुंचने के दौरान धरमलाल कौशिक ने जन्मदिन पर आयोजित दर्जनों कार्यक्रमों में शिरकत किया। उपस्थित सभी वरिष्ठ लोगों से आशीर्वाद लिया।

              रतनपुर से शहर प्रवेश करते ही धरमलाल कौशिक ने पुलिस लाइन स्थित महिला बृद्धा आश्रम पहुंचकर वरिष्ठों के बीच समय IMG20170201111031बिताया। मां सरस्वती की पूजा अराधना के बाद सभी आश्रम के सभी बुजुर्गों को शाल भेंट किया। माला फूल भेंट कर फल वितरण किया। धरमलाल ने वुजुर्गों से संवाद किया। आश्रम में मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष ने आश्रम संचालक मंडल से भी मुलाकात की। साथ ही किसी प्रकार की कठिनाइ और आवश्यकता महसूस होने पर संपर्क में रहने को कहा । धरमलाल कौशिक ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म है। शर्म की बात है कि हम कुछ निजी स्वार्थ में आकर अपने अस्तित्व को अपने से दूर कर देते हैं। उन्होने कहा कि बुजुर्गों की सेवा सफलता का रास्ता है।

                          महिला बृद्धा आश्रम के बाद धरम लाल कौशिक ने बिलासपुर में आयोजित जन्मदिवस के कई कार्यक्रमों में शामिल होकर कार्यकर्ताओं के उत्साह को दुगुना किया। सिरगिट्टी में भी जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत किया।

   IMG20170201134605                 तिफरा फल और सब्जी मण्डी व्यापारियों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को फल से तौला। इस बीच लोगों के बीच अपने आपको पाकर धरमलाल कौशिक काफी खुश नजर आए। फल सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष अनिल सलूजा ने कहा कि हमारी इतनी हैसियत नहीं है कि धरमलाल कौशिक के वजन को नाप सकें। लेकिन हमारे भाइयों और साथियों का मानना है कि हमारे पास सिर्फ फल ही है जिसे प्रदेश अध्यक्ष को भेंटकर खुशी मना सकते हैं। सलूजा ने कहा कि धरमलाल कौशिक जनप्रिय नेता हैं। उनका आशीर्वाद क्षेत्र के एक व्यक्ति पर है। हमने उसी प्यार को फल के रूप में सबके बीच बांटने का प्रयास किया है।

                                थोक सब्जी एवं फल विक्रेता संघ के व्यारियों ने धरम लाल कौशिक को फल से तौलने के बाद पुष्पगुच्छ,माला,शाल से सम्मानित किया। धरमलाल कौशिक के हाथों केक काटा। उपस्थित लोगों के बीच केक और फल का वितरण किया गया।

               उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए धरमलाल ने कहा कि मुझे आप लोगों के प्यार ने ही आपके साथ खड़े रहने की ताकत दी है। आप लोगों के प्यार ने ही डॉ.रमन सिंह को विकास पुरूष बनाया है। डॉ.रमन सिंह को प्रदेश की एक-एक नागरिकों की चिंता रहती है। बिलासपुर फल और सब्जी मण्डी उसी चिंता परिणाम है। फल और सब्जी की थोकमण्डी बन जाने से दूर दराज से आने वाले व्यापारियों को भटकना नहीं पडता है। एक ही स्थान पर सभी प्रकारी कीIMG20170201110916 सब्जियां और फल मिल जाता है। व्यापारी स्वाभिमान के साथ व्यवसाय कर रहे हैं। प्रदेश के मुखिया को सभी के मान सम्मान की चिंता रहती है। व्यापारी बन्धुओं की मान सम्मान को ध्यान में रखकर ही बिलाससपुर में प्रदेश का बड़ा थोकसब्जी और फल मण्डी खोला गया है।

                                       धरम ने कहा कि आप लोगों का आशीर्वाद हमें इसी तरह से मिलता रहे। दावा करता हूं कि आपके बेशुमार प्यार ने ही डॉ.रमन सिंह को वह शक्ति दी है जिसे कोई भी ताकत हिला नहीं सकता है। इसी प्यार के दम पर प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। जन्मदिवस पर आयोजित सभी कार्यक्रमों छत्तीसगढ़ गृहनिर्माण मण्डल के चेयरमैन भूपेन्द्र सवन्नी भी धरमलाल कौशिक के साथ थे।

close