नोटबंदी के खिलाफ जनवेदना तारीख का एलान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170202-WA0689बिलासपुर— कांग्रेस भवन में लोकसभा स्तरीय बैठक हुई। बैठक में प्रभारी पूर्व मंत्री विधायक सत्य नारायण शर्मा, पूर्व सांसद करुणा शुक्ला, पूर्व सांसद पीआर खूंटे, जोनल समन्वयक दुर्गेश पटेल उपस्थित थे। बैठक को संबोधित कर पूर्व मंत्री सत्यनारायण ने कहा कि  केंद्र सरकार काला धन के नाम पर नोटबंदी,केश लेस जैसे अव्यवहारिक योजनाओ से जनता को तकलीफ हो रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने देश व्यापी आन्दोलन छेड़ा है। जन वेदना पंचायत के नाम से बिलासपुर मुंगेली जिले के सभी ब्लाको में आन्दोलन किया जाएगा। पूर्व सांसद करुणा शुक्ला ने भी बैठक को संबोधित किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  पूर्व सांसद पी आर खूंटे ने कहा कि जिला ब्लाक शहर पंचायत स्तर पर एक से 15 फरवरी के बीच किसी भी चौराहे में आने के लिए प्रधानमंत्री को सामूहिक पत्र भेज गया है। जोनल समन्वयक दुर्गेश पटेल ने कहा कि प्रधान मंत्री को वादे के हिसाब से पद की गरिमा के अनुरूप होना चाहिए। बैठक को ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने भी संबोधित किया।

                   बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में जनवेदना सम्मेलन की तारीख का एलान किया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि बिल्हा विधान सभा क्षेत्र में 15 फरवरी को शनिचरी बाज़ार, 16 को तिफरा, 13 फरवरी को को सरगांव में जनवेदना सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

                  मस्तुरी विधान सभा के चिल्हाटी में 10 खम्हरिया में 13 फरवरी को सम्मेलन होगा। तखतपुर विधान सभा क्षेत्र में 8 फरवरी को खजरी, 10 फरवरी को तखतपुर शहर और 12 गनियारी में आयोजन होगा।

        कोटा विधान सभा क्षेत्र के गांधी चौक गौरेला में 10 फरवरी गाँधी चौक गौरेला, 11 फरवरी को दुर्गा चौक पेंड्रा और कोटा शहर में लोग प्रदर्शन करेंगे। बेलतरा विधान सभा में 11 को धौराभांठा, 14 को लखराम और 19 फरवरी को अमरैया चौक में नोटबंदी के खिलाफ लोग प्रदर्शन करेंगे।

                            बिलासपुर विधान सभा में 8 को हटरी चौक, 13 फरवरी को महामाया चौक सरकंडा में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मरवाही विधान सभा में जनवेदना कार्यक्रम 12 को  दुर्गा पंडाल मरवाही में किया जाएगा। लोरमी विधानसभा में 17 फरवरी को खुडिया, 15 को लोरमी शहर, 19 फरवरी को सेतगंगा में प्रदर्शन होगा।

                     प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, आशीष सिंह, अर्जुन तिवारी, राज कुमार अंचल,ए भुनेश्वर यादव, राम शरण यादव, देवेन्द्र सिंह, शेख नजिरुद्दीन,  जगजीत सिंह मक्कड़, देव चरण मधुकर, चन्द्र प्रकाश बाजपायी,जसबीर गुम्बर, राजेश पाण्डेय, शिवा मिश्रा,दुबे सिंह कश्यप, पंकज सिंह समेत सभी ब्लाक अध्यक्ष,  पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

close