रायगढ़ और जशपुर जिले मे अपेक्स बैंक की सात नई ब्रांच

Shri Mi
2 Min Read

rbi_logoरायपुर।राज्य सरकार के रायगढ़ और जशपुर जिले के किसानों के व्यापक हित में अपेक्स बैंक (छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक) की सात नई शाखाएं खोलने के प्रयासों को शानदार कामयाबी मिली है।रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निर्देश पर अपेक्स बैंक के संचालक मंडल द्वारा नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक) के माध्यम से इस संबंध में भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है।भारतीय रिजर्व बैंक ने नई शाखाओं के लिए लायसेंस भी जारी कर दिया है। रायगढ़ जिले के खरसिया, सारंगढ़, बरमकेला, पुसौर और धरमजयगढ़ तथा जशपुर जिले के जशपुर एवं पत्थलगांव में अपेक्स बैंक की नई शाखाएं खोली जाएंगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                 अपेक्स बैंक के अध्यक्ष अशोक बजाज ने गुरुवार को बताया कि रायगढ़ और जशपुर जिले की 96 प्राथमिक कृषि सहकारी साख समितियों के किसान सदस्यों के केसीसी कार्ड बनाने का काम अपेक्स बैंक की रायगढ़ शाखा से चल रहा था। किसानों को रूपे वितरित करने का काम भी इसी बैंक के माध्यम से हो रहा था। रायगढ़ और जशपुर जिले में सात नई शाखाएं खोलने के बाद संबंधित किसानों के खाते रायगढ़ शाखा से नई शाखाओं को भेज दिए जाएंगे।

                                                बजाज ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से मिली स्वीकृति को छत्तीसगढ़ सरकार और अपेक्स बैंक के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि इससे रायगढ़ और जशपुर जिले की 96 प्राथमिक कृषि सहकारी साख समितियों के किसानों को काफी सुविधा होगी।बजाज ने बताया कि अभी अपेक्स बैंक की मात्र पांच शाखाएं संचालित हो रही हैं। नई शाखाएं खुलने के बाद इनकी संख्या 12 हो जाएंगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close