कर्मचारियों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

SAHKARITA_GRADE_VISUAL 003बिलासपुर–जिला सहकारी बैंक कर्मचारी संघ ने 6 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया है। कर्मचारी नेता ने बताया कि निवेदन के बाद भी शासन ने हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया है। हड़ताल पर जाने से किसानों और शेयर धारकों को होने वाले असुविधा के लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रेस नोट जारी कर जिला सहकारी केन्द्रीय मर्यादित बैंक के कर्मचारी नेता घनश्याम तिवारी ने बताया कि 6 फरवरी को दस सूत्रीय मांग को लेकर कर्मचारी संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। हड़ताल में संभाग सभी जिला सहकारी बैंकों के कर्मचारी के कर्मचारी और अधिकारी शिरकत करेंगे। कोरबा,मुंगेली,जांजगीर-चांपा और बिलासपुर के कर्मचारी अपनी दस सूत्रीय मांग को लेकर पिछली बार धरना प्रदर्शन किया था। मामले में शासन को अवगत भी कराया। बावजूद इसके हमारी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार नहीं किया गया।

घनश्याम तिवारी के अनुसार हड़ताल में चारों जिले के सभी 52 शाखाओं के कर्मचारी और अधिकारी शिरकत करेंगे। मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा। तिवारी ने कहा कि हड़ताल पर जाने से निश्चित रूप से बैंक से जुड़े किसानों और शेयर धारकों को परेशानी होगी। इसके लिए संगठन किसी भी सूरत में जिम्मेदार नहीं है।

close