हजार से अधिक नाम गरीबी सूची से बाहर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG20170206143615बिलासपुर— मोपका पंचायत के आश्रित ग्राम कुटीपारा के गरीब ग्रामीण परिवार ने 2011 सर्वे सूची में नाम शामिल करने की गुहार लगायी है। ग्रामीणों ने बताया कि मोपका के वार्ड तीन वार्डों में करीब 12 सौ लोगो का नाम सर्वे सूची में नही है। इसके चलते शासन की उज्जवला योजना का लाभ नही मिल रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          मोपका पंचायत कुटीपारा वार्ड 18,19 और 20 के लोगों ने अच्छी खासी भीड़ में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर 2011 सर्वे सूची में शामिल करने की माग की है। ग्रामीणों ने बताया कि साल 2002 की सर्वे सूची में उनका नाम शामिल था। लेकिन  2011 की सर्वे सूची से जोड़े गए एक हजार से अधिक गरीबों का नाम गायब कर दिया गया है।

                                                                   जिसके चलते अब उन्हें शासन की योजनाओ का लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि गरीब परिवारों को सरकार उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दे रही है। लेकिन सूची में नाम नहीं होने के कारण तीन वार्ड के करीब 12 सौ लोग योजना से वंचित हो गए है। मोपका सरपंच ने भी हमारी शिकायत को अनसुना कर दिया है। महिलाओं ने बताया कि कुटीपारा वार्ड क्षेत्र में ज्यादातर आबादी आदिवासी और दलित वर्गों की है। जबकि हम सौ साल से अधिक समय से यहां निवास कर रहे हैं। लेकिन सर्वे सूची में जानबूझकर नाम नहीं शामिल किया गया।

close