कांग्रेसियों की बैटिंग से…प्रशासन खेमें में बेचैनी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170206-WA0699 बिलासपुर—शहर युवा कांग्रेसियों ने खिलाडियों को मैदान नहीं मिलने पर सड़क को ही क्रिकेट पिच बना दिया। कांग्रेस नेताओं ने संजय तरण पुष्कर के सामने बीच सड़क में जमकर क्रिकेट प्रैक्टिस की। चौके छक्के लगाए। ऐसा कर मैदानों को व्यवसायिक किराए में दिए जाने का विरोध किया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

             खेल मैदानों को व्यावसायिक उपयोग किए जाने का युवा कांग्रेसियों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। बिलासपुर मुंगेली मार्ग के व्यस्तम सड़क संजय तरण पुष्कर के सामने कांग्रेसियों ने क्रिकेट मैच खेला। जमकर बालिंग बैटिंग की। युवा कांग्रेसियोंं के अनूठे विरोध प्रदर्शन को देखने संजय तरण पुष्कर के सामने देखते ही देखते भीड़ लग गयी। व्यस्ततम मार्ग होने से सड़क में लम्बा जाम लग गया।

                     इस दौरान पुलिस जवान कांग्रेसियों को मनाते दिखाई दिये। लेकिन कांग्रेसियों के सामने उनकी एक नहीं चली। देखते ही देखते मुंगेली और बिलासपुर की तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। बावजूद इसके कांग्रेसियों ने किसी के एक नहीं सुनी। गेंदबाजी बल्लेबाजी और फिल्डिंग के साथ जिला प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।IMG-20170206-WA0703

                   इस दौरान यातायात पुलिस को व्यवस्था बनाने में जमकर पसीना बहाना पड़ा।  कांग्रेसियों ने स्थानीय विधायक के खिलाफ भी नारेबाजी की। करीब पौन घंटे बाद जिला प्रशासन के मान मनौव्वल पर कांग्रेसियों ने पिच छोड़ा। जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर खिला़ड़ियों को मैदान देने के लिए कहा।

                    मालूम हो कि सरकंडा सेवा समिति और चैम्पियन फाउन्डेशन शहर में अखिल भारतीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करने वाली है। ट्राफी का आयोजन मुंगेली नाका मैदान में किया जाना था। लेकिन निगम मैदान का व्यावसायिक उपयोग कर रहा है। इसी तर शहर के अन्य मुख्य मैदानों को भी निगम ने किराया पर दिया है। निगम की मनमानी से नाराज कांग्रेसियों ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए संजय तरण पुष्कर के सामने सड़क को ही पौन घंटे के लिए मैदान बना दिया।

                       नाराज  कांग्रेसियो ने बताया कि राजनितिक और आर्थिक लाभ के लिए शहर की खेल भावनाओ के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव,महेश दुबे,नरेन्द्र बोलर.युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अरविंंद शुक्ला,स्वनिल शुक्ला,चीका वाजपेयी,पंकज सिंह,शेख नजरूद्दीन समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे।a

close