प्रदर्शन कर रहे आप नेताओं को पुलिस ने पकड़ा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

aap 1बिलासपुर— आम आदमी पार्टी नेताओं ने आज मुगेली थाना का घेराव किया। आप नेताओं ने मस्तूरी देवगांव में हत्या और बलात्कार के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया। बाद में रात्रि करीब 9 बजे सभी को छोड भी दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी नेताओं  ने मुंगेली पुलिस थाना का घेराव कर बलात्कारियों को गिरफ्तार करने की मांग की। आप नेताओं ने थाना के सामने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप नेताओं ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। इस दौरान आप नेताओं ने स्पीकर पर मुर्दावाद के नारे लगाने वाले आम नेताओं को धर दबोचा।

              आप नेता सरदार जसबीर चावला ने बताया कि आम जनता के बीच पुलिस की छवि बिगड़ी है। लोगों का मानना है कि पुलिस सिर्फ रसूखदारों के लिए काम करती है। यही कारण है कि अभी तक मस्तूरी देवगांव में हत्या और बलात्कार की शिकार युवती और उसके परिवार को न्याय नहीं मिला है। मामला एक महीने से अधिक दिन का हो चुका है। बावजूद इसके आरोपियों तक पुलिस नही पहुंच पायी है।

                       जसबीर ने बताया कि आप नेताओ ने आज पुलिस थाने के सामने पीड़ित परिवार को न्याया दिलाने आवाज लगाई। लेकिन पुलिस ने आरोपियों को धरपकड़ करने के वजाया आप नेताओं को ही हिरासत में लेकर लाकअप में डाल दिया।

           पुलिस के अनुसार थाने के सामने साउन्ड प्रतिबंधित है। हिदायत के बावजूद आप कार्यकर्ताओं ने साउन्ड सिस्टम बंद नहीं किया।

         जसबीर ने बताया कि मुंगेली पुलिस ने आप नेताओं के साथ ना केवल दुर्व्यवहार किया। बल्कि बेकसूसर आम आदमी पार्टी प्रदेश युवा  प्रकोष्ठ भानू टण्डन समेत संगठन प्रभारी दीपान्शु श्रीवास्तव, मुंगेली पर्यवेक्षक विजय शंकर पात्रे,  बिल्हा विधानसभा संगठन प्रभारी रवि यादव, मुंगेली आप नेता रितेश मिश्रा, को चार बजे हिरासत में लिया। करीब 9 बजे सभी को छोड़ा गया। इस दौरान तखतपुर आप नेता संजय अग्रवाल, कोटा पर्यवेक्षक दिलदार सिंह, तखतपुर आप संयोजक लीलावती भी मौजूद थीं।

close