निगम को 50 लाख का अनुदान…अमर करेंगे सड़क का लोकार्पण

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20170207-WA0591 बिलासपुर— महापौर किशोर राय ने आज वार्ड क्रमांक 25 का भ्रमण कर साफ सफाई और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान महापौर ने निगम टीम के साथ सफाई अभियान भी चलाया। कच्चे शौचालयों को जल्द से जल्द पक्का करने का निर्देश दिया। सफाई अभियान में निगम इंजीनियरों के अलावा महापौर और एमआईसी सदस्य समेत स्थानीय पार्षद और जनसामान्य उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             महापौर किशोर राय ने आज वार्ड क्रमांक 25 का भ्रमण गली कूचे का भ्रमण किया। सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। किशोर और उनकी टीम ने एक साथ सफाई अभियान चलाते हुए वार्ड के कमोबेश सभी नालियों की सफाई की। स्थानीय लोगों को निर्देश दिया कि नाली को जाम होने से बचाने के लिए निर्धारित स्थानों पर ही कचरा डालें।

             किशोर राय ने बताया कि निकाय मंत्री का निर्देश है कि नगर विकास का काम तेजी और निर्धारित समय पर हो। निर्माण कार्य में लेट लतीफी बर्दास्त नहीं की जाएगी। मंत्री के निर्देश के बाद आज निगम के टीम ने रोशन राही के वार्ड क्रमांक 25 का भ्रमण किया। नालियों के कचरे निकाले गए। कचरों का तत्काल निपटान भी किया गया। टूटी फूटी नालियों को मरम्मत करने का भी निर्देश दिया गया।

                        किशोर ने बताया कि स्थानीय लोगों को निगम ने निर्देश दिया है कि किसी प्रकार की शिकायत सीधे निगम शिकायत केन्द्र तक पहुंचाये। समय पर काम नहीं होने पर संबधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। महापौर ने टूटी फूली नालियों को जल्द से जल्द दुरूस्त करने का निर्देश निगम इंजीनियर को दिया। जगह जगह एकत्रित कचरों को भी उठवाया। उन्होने कहा कि क्लीन और ग्रीन सिटी बनाने सभी को प्रशासन के साथ मिलकर काम करना है। IMG-20170207-WA0590

                    इस दौरान किशोर ने सफाई अधिकारियों को जमकर फटकारा भी। भ्रमण और साफ सफाई अभियान के दौरान निगम के नए इंजीनियरों के अलावा स्वास्थ्य अधिकारी, एमआईसी सदस्य श्याम साहू,बबलू हरियाणी,रोशन राही, विरेन्द्र चौधरी,राजेन्द्र पाण्डेय और इंजीनियर राजकुमार मिश्रा भी उपस्थित थे। किशोर ने बताया कि बुधवार को वार्ड क्रमांक 29 में साफ सफाई और स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

पचास लाख का अनुदान

                     मेयर किशोर राय ने बताया कि रा ज्य सरकार ने बिलासपुर को पचास लाख का अनुदान दिया है। अनुदान बेहतर कर वसूली के लिए दिया गया है। बिलासपुर निगम ने लक्ष्य से 75 प्रतिशत कर वसूली किया है। जिससे निगम को राजस्व में मुनाफा हुआ है। बिलासपुर निगम ने कर वसूली का लक्ष्य सौ प्रतिशत बनाया था। लेकिन अपरिहार्य कारणों से लक्ष्य से 25 प्रतिशत पीछे रह गए। मुख्यमंत्री ने रिकार्ड वसूली को देखते हुए निगम प्रशासन को पचास लाख अनुदान दिया है।

                       किशोर ने बताया कि अनुदान राशि का उपयोग जनहित और निगम के विकास कार्यों में लगाया जाएगा। किशोर राय ने बताया कि मध्यनगरी से ज्वाली नाला और बृहस्पति बाजार से मध्यनगरी सड़क निर्माण कार्य करीब पूरा हो चुका है। अब यातायात पर दबाव भी कम होगा। सड़क का लोकार्पण निकाय मंत्री अमर अग्रवाल करेंगे। जल्द ही तारीख का भी एलान कर दिया जाएगा।

close