दसवीं बोर्डः बिलासपुर से सर्वाधिक परीक्षार्थी शामिल

BHASKAR MISHRA

cgvyapamबिलासपुर—हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 10 फरवरी को सभी निर्धारित केन्द्रों में सबेरे 9 बजे शुरू होगी। परीक्षा दो मार्च तक चलेगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इस साल प्रदेश भर में दो हजार 85 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा में चार लाख 11 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। सबसे ज्यादा परीक्षार्थी 34 हजार 145 बिलासपुर जिले और सबसे कम 1733 परीक्षार्थी नारायणपुर जिले में शामिल होंगे।

                    माध्यमिक परीक्षा मंडल ने दावा किया है कि दसबी बोर्ड परीक्षा की पूरी तैयारी हो चुकी है। सभी केन्द्रों में नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को परीक्षा केन्द्रों में छात्र-छात्राओं के लिए पेयजल और फर्नीचर समेत अन्य जरूरी सुविधाओं पर ध्यान रखने का निर्देश दिया है।

                                          माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि 10वीं बोर्ड की इस परीक्षा में बालोद जिले में 16 हजार 375, बलौदाबाजार जिले में 27 हजार 465 और बेमेतरा जिले में 14 हजार 406 विद्यार्थी शामिल होंगे। धमतरी जिले में 15 हजार 611 विद्यार्थी, दुर्ग जिले में 23 हजार 804, गरियाबंद जिले में दस हजार 210,कवर्धा जिले में 13 हजार 601 और महासमुंद जिले में 15 हजार 995 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे।

             अधिकारियों के अनुसार रायपुर जिले में 32 हजार 106 विद्यार्थी, राजनांदगांव जिले में 28 हजार 161 , बिलासपुर जिले में 34 हजार 145 विद्यार्थी, जांजगीर-चांपा जिले में 33 हजार 667 विद्यार्थी शामिल होंगे। कोरबा जिले में 17 हजार 522 विद्यार्थी, मुंगेली जिले से 11 हजार 672 विद्यार्थी, रायगढ़ जिले में 24 हजार 048 विद्यार्थी, बीजापुर जिले में 2270 विद्यार्थी हाई स्कूल की परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

                           दंतेवाड़ा जिले में 2767 विद्यार्थी, जगदलपुर जिले में 11 हजार 36 विद्यार्थी, कांकेर जिले में 12 हजार 234  विद्यार्थी, कोण्डागांव जिले में 9 हजार 875 विद्यार्थी, नारायणपुर जिले में 1761 विद्यार्थी और बलरामपुर जिले में 11 हजार 961 विद्यार्थी, जशपुर जिले में 12 हजार 646 विद्यार्थी, कोरिया जिले में 10 हजार 840 विद्यार्थी, सूरजपुर जिले में 13 हजार 254 विद्यार्थी तथा सरगुजा में 12 हजार 891 विद्यार्थी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल परीक्षा में शामिल होंगे।

close