प्रभारी महाप्रबंधक ने कहा दिक्कतों को करेंगे दूर

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
1(10)बिलासपुर—–दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रभारी महाप्रबंधक गिरीश पिल्लई आज बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस में जबलपुर से बिलासपुर पहुंचे। गिरीश पिल्लई ने संतोष कुमार के रिटायर्ड होने के बाद 1 फरवरी को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का प्रभार संभाला था। गिरीश पिल्लई, वर्तमान में पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर के महाप्रबंधक है।प्रभारी महाप्रबंधक के रुप में गिरीश पिल्लई का दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का पहला दौरा है। बिलासपुर पहुंचने के बाद गिरीश पिल्लई ने कटनी से उस्लापुर तक रेल खण्ड का विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।
                पिल्लई ने बिलासपुर मुख्यालय के सभी विभागों के प्रमुख के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी विभागों और मंडलों की विस्तृत जानकारी ली। विकास कार्यो और यात्री सुविधाओं पर चर्चा पर की। प्रभारी महाप्रबंधक ने जोन के क्षमता संवर्धन कार्यों में आ रही कमियों को दूर करने के निर्देश दिये। कई महत्वपूर्ण उपाय भी सुझाये।
close