दीनदयाल की पुण्यतिथि पर भाजपाई करेंगे याद

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

DEEN-DAYALJIबिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी 11 फरवरी शनिवार को पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि मनाएघी। दीनदयाल की पुण्यतिथि पर सभी मण्डलों में उनके जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक ने बताया कि जिले के सभी मंडलों में उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं समर्पण दिवस के रूप में मनाएंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी व्यापार विहार स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय पार्क में सुबह 9 बजे पहुंचकर उपाध्याय को नमन् करेंगे। इस मौके पर उपस्थित पदाधिकारी उनके कार्यो को भी याद करेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र केशरवानी, सहदेव कश्यप, गोपी ठारवानी, सतीश गुप्ता, सुब्रत दत्ता, जी रवि कुमार ने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को पं.दीनदयाल पार्क पहुंचने का निर्देश दिया है।

 

close