सिंचाई इंजीनियरों को तीस साल बाद मिला प्रमोशन

Chief Editor
3 Min Read

nahar

Join Our WhatsApp Group Join Now

रायपुर । जल संसाधन विभाग में 30 वर्ष से भी अधिक समय से कार्यरत 86 सहायक अभियंताओं (सिविल) की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग ने इनमें से पहली किश्त में 66 सहायक अभियंताओं को कार्यपालन अभियंता के पद पर पदोन्नत करने का आदेश जारी कर दिया है। लम्बे इंतजार के बाद पदोन्नति मिलने पर इन अभियंताओं के चेहरे पर प्रसन्नता खिल उठी है। ये समस्त अभियंता पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के तहत बी.ई. (सिविल) डिग्री धारक हैं।

पदोन्नत अभियंताओं के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को  यहां मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और जल संसाधन मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल से उनके निवास कार्यालयों में मुलाकात की। उन्होंने अभियंताओं की पदोन्नति के लिए मुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। अभियंताओं ने बताया कि लगभग 30 वर्ष से 35 वर्ष तक शासकीय सेवा के बावजूद उन्हें एक भी पदोन्नति नहीं मिल पाई थी, लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विशेष पहल पर जल संसाधन मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने व्यक्तिगत रूचि लेकर विभागीय स्तर पर 86 सांख्येतर पदों का सृजन करवाया। इससे अभियंताओं की पदोन्नति का मार्ग आसान हो गया। विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक पिछले महीने की 11 तारीख को हुई और जल संसाधन विभाग ने इस महीने की 10 तारीख को यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से पहली किश्त में 66 सिविल सहायक अभियंताओं को कार्यपालन अभियंता (सिविल) के पद पर पुनरीक्षित वेतनबैंड रूपए 15600-39100 (ग्रेड पे 6600) में पदोन्नत करने का आदेश जारी कर दिया।
पदोन्नत सहायक अभियंताओं में  राजेश कुमार दिवाकर, उर्मिला प्रसाद तिवारी, संतोष कुमार अग्रवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, विवेक बेलनकर, अखिलेश वर्मा, कुलदीप नारंग, संतोष कुमार अग्रवाल, विद्यासागर चौबे, अजय कुमार शर्मा, शिवनारायण तिवारी, वासुदेव जोतवानी, ओमप्रकाश सिंह, शेखर गोविंद शेष, राजेश कुमार शर्मा, श्रीमती रीटा बहल/नारंग, सर्वश्री सुनील कुमार गोहिल, संतोष श्रीवास्तव, नरेन्द्र कुमार गुप्ता, उमाकांत दयाराम रामटेकर, शेषनारायण शुक्ला, अशोक कुमार तिवारी, विमल कुमार पाण्डे, सुरेन्द्र चंद्र जैन, दामोदर मिश्रा, दिलीप कुमार ठाकुर, शैलेन्द्र दीपक लाल, रामकुमार वैष्णव, महेश गिरी, अजय कुमार नत्थानी, ओ.पी. मिश्रा, बालकृष्ण पाण्डेय, मानसिंह ठाकुर, के.सी. रेड्डी, प्रेमरतन राठी, बी.एन. सोनी, रोहित कुमार शिवहरे, विष्णुलाल चंद्राकर, आर.पी. चौबे, अनिल कुमार तिवारी, संतोष कुमार ताम्रकार, अरविंद कुमार नामदेव, कमलेश शुक्ला, संजय दीक्षित, शशिकांत दानी, विनायक राव भुरे, अशोक कुमार छाजेड़, साकेत परमार, प्रमोद गोपाल राजपूत, नरेन्द्र कुमार साहू, सतीष कुमार जाधव, कुमपुल रामकृष्ण शास्त्री, खान मोहम्मद हनीफ, रमेश कुमार पाण्डेय, भाऊलाल पटले, अनूप कुमार कटकवार, राजीव कुमार खन्ना, आर.के. गर्ग, आनंद प्रकाश गुप्ता, धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, के.के. मिश्रा, प्रकाश साहू, एच.के. श्रीवास्तव, आर.के. अग्रवाल, अजय कुमार चौबे और कीर्तिराज दुबे शामिल हैं। पदोन्नत अभियंताओं के पदस्थापना आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।
 

Share This Article
close