युवा बनाएंगे भारत को विश्व सिरमौर…अमर अग्रवाल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

shasikya e ragvendra rao snatkotar vigyan maha vidyal ka varsik shen sammaln (2)बिलासपुर—शासकीय ई. राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय वार्षिक स्नेह सम्मेलन में अमर अग्रवाल ने शिरकत किया। उन्होने कहा कि उच्च शिक्षा के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। नगरीय प्रशासन मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ उदय से पहले 5 प्रतिशत छात्र-छात्रायें महाविद्यालय तक पहुंचती थीं। आज आंकड़ा 20 प्रतिशत ऊपर पहुंच गया है। सब कुछ युवाओं की जागरूकता से सम्भव हुआ है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           निकाय मंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में छत्तीसगढ़ सभी क्षेत्र में बहुत उम्मीद है। आस्ट्रेलिया के एक समाचार पत्र के अनुसार  भारत में विश्व की 65 प्रतिशत आवादी जवान है। विश्व का नेतृत्व भारत ही करेगा। सच को साबित करने के लिए जरूरी है कि युवा पीढ़ी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे-बढ़े। 15 सालों में छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत संरचना, प्राध्यापकों की नियुक्ति के साथ आवश्यक साधन उपलब्ध कराए हैं। आज भी बेहतर करने का काम किया जा रहा है। हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती रोजगार की है। कन्या शिक्षा को बढ़ावा देने मेडिकल और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में लड़कियों की पढ़ाई निःशुल्क कर दिया गया है। देश में रोजगार के अवसर बढ़ाने स्कील डेवलपमेंट एक्ट बनाया गया है। स्कील डेवलपमेंट में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य है। हमारे यहाॅ के युवा प्रतिभाशाली हैं। युवाओं के पास नये-नये आइडिया हैं।

                          भविष्य युवाओं का है उन्हें अपने-आप को तैयार करना है। संकल्प लेना होगा कि सबसे आगे निकलना है। पहले पढ़ाई फिर रोजगार इसके बाद देश की आर्थिक प्रगति में योगदान सबके जहन में होना चाहिए। अमर ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे खेलकूद के साथ नैतिक मूल्यों की भी रक्षा करें। संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत कभी न भूलें। निश्चित तौर पर 21वी शताब्दी भारत की होगी।

                   अग्रवाल ने बताया कि साइंस कालेज में 12 करोड़ का आडिटोरियम बनाया जाएगा। बिलासपुर का एक बड़ा आधुनिक स्टेडियम साइंस काॅलेज के पास बनाया जायेगा। कार्यक्रम को विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान ने भी संबोधित किया। प्राचार्य बी.एल. गोयल ने कालेज से जुडी जानकारियों को साझा किया। छात्र संघ अध्यक्षा कु. बीनू चन्द्रा ने स्वागत भाषण दिया। महापौर किशोर राय और सभापति अशोक विधानी, रूपाली गुप्ता,राकेश तिवारी, लाला भाभा समेत महाविद्यालय के प्राध्यापक और छात्र-छात्रायें मौके पर मौजूद थीं।

close